Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की त्वरित पहल से दोकड़ा छात्रावास में बहाल हुई बिजली आपूर्ति ट्रांसफार्मर बदलते ही दूर हुई छात्रों की परेशानी, पढ़ाई का अनुकूल माहौल हुआ बहाल छात्रों ने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय का जताया आभार

 जशपुरनगर 21 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की त्वरित पहल से विकासखंड कांसाबेल के ग्राम दोकड़ा स्थित शासकीय बालक प्री एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में बिजली आपूर्ति पुनः बहाल हो गई है। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण छात्रावास में विद्युत व्यवस्था बाधित थी, जिससे छात्रों को पढ़ाई सहित दैनिक गतिविधियों में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। छात्रावास अधीक्षक ने इस समस्या से मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय को अवगत कराते हुए बताया कि छात्रावास के समीप स्थापित ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण पूरे छात्रावास में अंधेरा छाया हुआ है। बिजली नहीं होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी तथा छात्रावास के नियमित संचालन में भी अनेक कठिनाइयाँ आ रही थीं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय ने आवश्यक पहल की। जिस पर विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुँची और खराब ट्रांसफार्मर को बदलकर नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया। इसके बाद छात्रावास में बिजली आपूर्ति फिर से सुचारू रूप से शुरू हो गई। बिजली बहाल होने पर छात्रावास के विद्यार्थियों ने राहत व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि समय पर की गई इस पहल से उनकी सबसे बड़ी समस्या का समाधान हो गया है और अब वे बेहतर वातावरण में नियमित रूप से अध्ययन कर सकेंगे।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल