Ro no D15139/23

कलेक्टर  रोहित व्यास ने निर्माण एजेंसियों की ली समीक्षा बैठक गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश जानकारी पटल, संकेतक बोर्ड लगाने हेतु किया निर्देशित

जशपुरनगर 24 मार्च 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मेडिकल सर्विसेज कारपोरेशन लिमिटेड, गृह निर्माण मंडल एवं सेतु विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर उनके विभागों द्वारा संचालित निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने पूर्ण, अपूर्ण, अप्रारंभ तथा प्रगतिरत कार्यों की विस्तार से जानकारी ली और  सभी निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर श्री व्यास ने सभी कार्यों की वर्तमान स्थिति को अनिवार्य रूप से गूगल शीट में दर्ज करने के निर्देश दिए, ताकि नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित हो सके। उन्होंने प्रत्येक निर्माण स्थल पर जानकारी बोर्ड लगाने के निर्देश भी दिए, जिससे आम नागरिकों को कार्यों की स्पष्ट जानकारी मिल सके। साथ ही सेतु विभाग को  निर्माण के दौरान आमजन की सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक संकेतक बोर्ड एवं रेडियम अनिवार्य रूप लगाने हेतु निर्देशित भी किया।
कलेक्टर ने अधिकारियों को नियमित रूप से फील्ड का निरीक्षण करने के लिए भी कहा, ताकि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ-साथ गति भी बनी रहे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी स्वीकृत अधोसंरचना निर्माण कार्यों को समय-सीमा का विशेष ध्यान रखते हुए पूर्ण करें, इससे दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को भी बेहतर सुविधाएं मिल सकेगी और योजनाओं के संचालन में भी सुगमता आएगी। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    ’अभिसरण से बदली सलकापारा आंगनबाड़ी केंद्र की तस्वीर, नौनिहालों को मिला सुरक्षित और सुविधायुक्त भवन’

      अम्बिकापुर 13 अगस्त 2026/   जिले के उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सलका स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में अब बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधायुक्त वातावरण मिल रहा है। पहले किराए…

    Read more

    नक्सली प्रभावित 90 गांवों में पहली बार लहरेगा राष्ट्रीय ध्वज

      जगदलपुर 13 अगस्त 2026/ बस्तर की धरती पर लोकतंत्र की नई बयार बह रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के मजबूत…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां