Ro no D15139/23

कलेक्टर रोहित व्यास ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक ली राजस्व प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण समय सीमा में सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

कलेक्टर   रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में संचालित समस्त राजस्व कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी राजस्व प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण निर्धारित समय-सीमा में सुनिश्चित किया जाए। बैठक के दौरान कलेक्टर ने आधार एवं मोबाइल नंबर अद्यतन, किसान किताब प्रविष्टि, अविवादित एवं फौती नामांतरण, नक्शा अद्यतन, बटांकन, सीमांकन, ई-नामांतरण, स्वामित्व योजना, अभिलेख दुरुस्तीकरण, अभिलेख शुद्धता एवं व्यपवर्तन तथा राजस्व न्यायालय से संबंधित मामलों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य नियमों के अनुरूप गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करें।
कलेक्टर   व्यास ने भू-अर्जन एवं मुआवजा से जुड़े प्रकरणों की भी जानकारी ली और इनके शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने भारतमाला परियोजना के अंतर्गत भूमि अधिग्रहण से प्रभावित हितग्राहियों को मुआवजा वितरण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए तकनीकी दिक्कतों का त्वरित निराकरण कर प्राथमिकता के आधार पर बचे हुए मुआवजा राशि का भुगतान सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।
उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत लाभार्थियों के बैंक खातों का ई-केवाईसी कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही योजना के लाभ से वंचित न रहे। इसके साथ ही धान खरीदी केंद्रों के भौतिक सत्यापन कार्य को भी प्राथमिकता के आधार पर करने को कहा। कलेक्टर  व्यास ने यह भी निर्देशित किया कि अब सभी कार्यालयों में फाइलिंग का कार्य केवल ई-ऑफिस के माध्यम से ही किया जाए। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि आरबीसी 6-4  के अंतर्गत लंबित प्रकरणों की तेजी से निराकृत करें, ताकि प्रभावितों एवं पीड़ितों को समय पर  मुआवजा राशि मिल सके। इस अवसर पर अपर कलेक्टर   प्रदीप कुमार साहू, एसडीएम एवं तहसीलदार उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    *- मरीजों को कम से कम करें रिफर* *- बच्चों का आधार अपडेट प्राथमिकता से कराने के दिए निर्देश* *- ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए पेयजल की समस्या…

    Read more

    कलेक्टर ने जनदर्शन में गंभीरता से सुनी नागरिकों की समस्याएं

    *- जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के दिए निर्देश* राजनांदगांव 24 फरवरी 2026(IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक…

    Read more

    NATIONAL

    US बोला: चीन के पास 2030 तक होंगे 1000 परमाणु हथियार, बीजिंग को इस संधि में लाना चाहते हैं ट्रंप

    US बोला: चीन के पास 2030 तक होंगे 1000 परमाणु हथियार, बीजिंग को इस संधि में लाना चाहते हैं ट्रंप

    इमरान खान की दाईं आंख बचाने की कोशिश, इंजेक्शन का दूसरा डोज लगा; 85% रोशनी जा चुकी

    इमरान खान की दाईं आंख बचाने की कोशिश, इंजेक्शन का दूसरा डोज लगा; 85% रोशनी जा चुकी

    सीमा सुरक्षा, तस्करी और बीएसएफ पर TMC का बड़ा हमला, अमित शाह से पूछे तीखे सवाल

    सीमा सुरक्षा, तस्करी और बीएसएफ पर TMC का बड़ा हमला, अमित शाह से पूछे तीखे सवाल

    तेज बारिश, जोरदार धमाका और फिर जंगल में लग गई आग, चतरा विमान हादसे का खौफनाक मंजर

    तेज बारिश, जोरदार धमाका और फिर जंगल में लग गई आग, चतरा विमान हादसे का खौफनाक मंजर

    लखमा,नेताम-शराब चीज ही ऐसी है न छोड़ी जाए,अश्लील डांस कला है, मोदीजी, एक को मजा को सजा ? क्या इसी दिन के लिये टीना मुनीम ने अनिल अंबानी से शादी की थी ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    लखमा,नेताम-शराब चीज ही ऐसी है न छोड़ी जाए,अश्लील डांस कला है, मोदीजी, एक को मजा को सजा ? क्या इसी दिन के लिये टीना मुनीम ने अनिल अंबानी से शादी की थी ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    NHAI टोल प्लाजा होंगे पूरी तरह कैशलेस, 1 अप्रैल 2026 से लागू हो सकता है बदलाव

    NHAI टोल प्लाजा होंगे पूरी तरह कैशलेस, 1 अप्रैल 2026 से लागू हो सकता है बदलाव