Ro no D15139/23

कलेक्टर रोहित व्यास ने निर्माण एजेंसियों की ली समीक्षा बैठक

पीएम जनमन योजना के कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के दिए निर्देश
 
 जशपुरनगर, 29 जनवरी 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में निर्माण एजेंसियों द्वारा प्रगतिगत कार्यों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने सभी निर्माण विभागों के अधिकारियों से विभागवार उनके द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों की जानकारी ली और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विभागवार कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को विभागीय कार्यों के प्रगति की जानकारी निरन्तर अपडेट करने के को कहा। कलेक्टर ने  आदिम जाति कल्याण विभाग, जल संसाधन विभाग, विद्युत विभाग, लोक निर्माण विभाग व सेतु विभाग को आगामी 4 सालों की कार्ययोजना बना कर प्रस्तुत करने को कहा, ताकि शहरी इलाकों के साथ ही दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों का विकास बेहतर तरीके से हो सके।
इसके साथ ही कलेक्टर ने पीएम जनमन योजना के तहत किए जा रहे कार्यां की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए इस योजना के कार्यों को प्राथमिकता के साथ करने के निर्देश दिए। उन्होंने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान योजना के तहत जनजातीय क्षेत्रों में सर्वे कार्य कराने को कहा, ताकि इन क्षेत्रों के विकास हेतु कार्ययोजना बनाने के साथ ही वास्तविक हितग्राहियों को इस अभियान के तहत लाभान्वित किया जा सके।
बैठक में वनमंडलाधिकारी जितेन्द्र उपाध्याय, डिप्टी कलेक्टर हरिओम द्विवेदी, आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त संजय सिंह सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री ने जशपुर में मल्टीपरपज इंडोर बास्केटबॉल स्टेडियम का किया शुभारंभ 3 करोड़ 52 लाख की लागत से तैयार किया गया स्टेडियम खिलाड़ी बास्केटबॉल शतरंज कैरम और टेबल टेनिस खेल का करेंगे अभ्यास मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के साथ खेल का लिया आनंद

      जशपुरनगर 28 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज जशपुर में 3 करोड़ 52 लाख की लागत से मल्टीपरपज इंडोर बास्केटबॉल स्टेडियम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने स्टेडियम में…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का किया अवलोकन तेज गति और निर्धारित मानकों के अनुरूप हो रहे निर्माण की कि सराहना की

      जशपुरनगर 28 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कार्य की तेज गति और निर्धारित मानकों के…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….