Ro no D15139/23

सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करें – कलेक्टर

*- तेज गर्मी को देखते हुए विद्युत सब स्टेशनों एवं ट्रांसफार्मरों में अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के दिए निर्देश*

 

*- अवैध रूप से खाद विक्रय एवं भण्डारण करने वाले दुकानदारों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए निर्देश*

 

*- कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा की ली बैठक*

 

राजनांदगांव 25 मई 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में ईंधन संरक्षण के दृष्टिगत एवं शासकीय व्यय में मितव्ययिता का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। कलेक्टर के निर्देश पर आज जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में एसडीएम, सीईओ, सीएमओ एवं अन्य अधिकारियों ने वर्चुअली उपस्थिति सुनिश्चित की। कलेक्टर ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत शिविरों में प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने शिविर में प्राप्त आवेदनों का गंभीरता से परीक्षण कर मौके पर ही गुणवत्ता जांच कर पात्र हितग्राहियों को त्वरित लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने तेज गर्मी एवं बढ़ते तापमान को ध्यान में रखते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों को जिले के सभी विद्युत सब स्टेशनों एवं ट्रांसफार्मरों में अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि संभावित आगजनी की घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता, नियमित निरीक्षण, साफ-सफाई तथा तकनीकी खामियों का समय पर निराकरण किया जाए, ताकि विद्युत आपूर्ति बाधित न हो और जनसुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

कलेक्टर ने पीजी पोर्टल, पीजीएन जन शिकायत, मुख्यमंत्री जनदर्शन तथा कलेक्टर जनदर्शन के लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की। उन्होंने विभागवार समीक्षा के दौरान लंबित मामलों पर नाराजगी जाहिर करते हुए सभी विभागों को निर्धारित समय-सीमा में प्राथमिकता के आधार पर प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री जनदर्शन के सभी आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने तथा निराकरण की जानकारी संबंधित आवेदकों को भी अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले में खाद भण्डारण एवं वितरण की स्थिति की जानकारी ली। जिले की सहकारी समितियों में खाद का भण्डारण किया गया है, जिसे किसानों को वितरण किया जा रहा है। कलेक्टर ने अवैध रूप से खाद विक्रय एवं भण्डारण करने वाले दुकानदारों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने महतारी वंदन योजना के अंतर्गत हितग्राहियों के ई-केवाईसी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि पात्र हितग्राहियों का समय-सीमा में ई-केवाईसी कार्य पूर्ण कराया जाए, ताकि उन्हें योजना का लाभ निर्बाध रूप से मिल सके। कलेक्टर ने जिले में संचालित स्वामित्व योजना के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत लंबित प्रक्रियाओं का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि हितग्राहियों को समय पर स्वामित्व संबंधी दस्तावेज उपलब्ध हो सकें। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेमप्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम डोंगरगढ़ श्री एम भार्गव सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना

      कक्षा 10वीं के मेरिट विद्यार्थियों के पंजीयन एवं सत्यापन के लिए 30 अगस्त तक पोर्टल खुला राजनांदगांव 05 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल…

    Read more

    पंचायतों में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम

      एटीआर मॉड्यूल का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न, ऑनलाइन प्रतिवेदन प्रणाली होगी अधिक प्रभावी राज्य संपरीक्षा कार्यालय की पहल से पंचायत अधिकारियों-कर्मचारियों को मिला तकनीकी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण समयबद्ध ऑनलाइन…

    Read more

    NATIONAL

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस