Ro no D15139/23

तहसीलों में प्राप्त आवेदनों को तुरंत ऑनलाइन करें दर्ज – कलेक्टर

कलेक्टर ने राजस्व विभाग के अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक

जशपुरनगर 01 जुलाई 2025/ जिला कार्यालय सभाकक्ष में मंगलवार को कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कलेक्टर ने सभी सीमांकन, बटांकन आदि राजस्व प्रकरणों के प्राप्त आवेदनों पर चर्चा करते हुए। सभी तहसीलों में आवेदन प्राप्त करते हुए प्रकरणों को तुरंत ऑनलाइन दर्ज करने के निर्देश दिए साथ ही आवेदकों के द्वारा आवेदन प्राप्ति के समय दिनांक अवश्य दर्ज करने एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए।
समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने सभी तहसीलों में लंबित प्रकरणों की ऑनलाइन जांच करते हुए प्रकरणवार राजस्व अधिकारियों से उन पर चर्चा की और समय पर सभी के निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कार्य न करने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर त्रुटि सुधार, खाता विभाजन, बटांकन, आधार प्रविष्टि, डिजिटल हस्ताक्षर से सत्यापित अभिलेख, मोबाइल नम्बर प्रविष्टि, किसान किताब प्रविष्टि, नक्शा अद्यतनीकरण, लंबित पटवारी प्रतिवेदनों आदि की समीक्षा की गई।
इस दौरान समस्त शासकीय विभागों को विकास कार्यों हेतु भूमि आबंटन एवं सामाजिक संगठनों को कार्यों हेतु भूमि आबंटन की स्थिति पर चर्चा की गई। जिसमें कलेक्टर द्वारा प्रकरणवार चर्चा करते हुए सभी के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। पीड़ित क्षतिपूर्ति एवं भू अर्जन के मामलों पर प्रकरणवार चर्चा करते हुए सभी में प्रक्रिया पूर्ण कर निराकरण करवाने के लिए कहा। इस बैठक में सहायक कलेक्टर अनिकेत अशोक, एसडीएम प्रदीप राठिया, ऋतुराज सिंह बिसेन, नंदजी पांडे, ओंकार यादव, डिप्टी कलेक्टर विश्वास राव मस्के सहित सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार, रीडर एवं अन्य अधिकारी वर्चुअली शामिल हुए।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल से चांपाझरिया व्यपवर्तन योजना का होगा विस्तार 51 करोड़ 44 लाख रुपये की मिली स्वीकृति 1800 हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगा सिंचाई लाभ सिंचाई क्षमता बढ़ेगीकृकिसान होंगे समृद्ध

     जशपुरनगर 02 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल पर विकासखंड दुलदुला स्थित चांपाझरिया व्यपवर्तन योजना को राज्य शासन द्वारा पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण योजना के…

    Read more

    जल जीवन मिशन: घर-घर बह रही है स्वस्थ जीवन की धारा घरेलू नल से बदली ग्रामीण जिंदगी, सुरक्षित और आसान हुआ जीवन

      जशपुरनगर 02 अप्रैल 2026/ पानी के बिना जीवन की कल्पना असंभव है। स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल हर परिवार की मूलभूत आवश्यकता है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए सरकार…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत