Ro no D15139/23

निर्माण कार्यों में देरी करने वालों पर करें सख्त कार्रवाई – कलेक्टर

कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई पंचायत विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक

जशपुरनगर 08 जुलाई 2025/ जिले में संचालित पंचायत विभाग के कार्यों की समीक्षा हेतु मंगलवार को कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभाकक्ष में बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों को पूरा करने में हो रही देरी पर संज्ञान लेते हुए ऐसे कार्य जिनमें ठेकेदारों को कार्य स्वीकृति के उपरांत भी कार्य नहीं किया जा रहा है उनपर सख्त कार्रवाई करते हुए उनके स्वीकृति निरस्त कर अन्य ठेकेदार को प्रदान करके कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर सभी जनपद पंचायतों के सीईओ को विशेष ध्यान देने को कहा।
कलेक्टर ने तहसील जशपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत गम्हरिया को मॉडल ग्राम के तहत विकसित करने के लिए बनाई गई कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की। इसके तहत गांव में सेग्रिगेशन शेड, डोर टू डोर कचरा कलेक्शन, यूजर चार्ज कलेक्शन, कचरा कलेक्शन हेतु ई-रिक्शा, प्लास्टिक बैंक, दीवार लेखन, फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट, ग्रे वाटर प्रबंधन, वेस्ट पार्क निर्माण, पौधारोपण, स्वच्छता कार्यों आदि के प्रबंधन, संचालन एवं निर्माण योजना पर चर्चा की गई। इसमें कलेक्टर ने यहां स्थित ढाबों के आस पास सड़क किनारे प्लास्टिक कचरों से होने वाली गंदगी के प्रबंधन हेतु ढाबों को हिदायत देने तथा उसके पश्चात भी गंदगी किये जाने पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्वच्छता कार्यों के संलग्न स्वच्छाग्रहियों के लिए श्रम कार्ड निर्माण, आयुष्मान कार्ड निर्माण सहित अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने ग्रामों ने लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करने के लिए सामूहिक श्रमदान का नियमित आयोजन हेतु कैलेण्डर निर्माण कर श्रमदान करवाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कलेक्टर ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्व सहायता समूहों को ऋण वितरण को तीव्र करने के लिए हर चार माह में बैंक मेला एवं ऋण मेला आयोजित कर समूहों को लाभान्वित करने को कहा। जिसके साथ ही इस माह हर विकासखण्ड में समूहों को ऋण वितरण के लिए आयोजित किये जा रहे ऋण मेले में सभी जनपद सीईओ को सक्रिय रूप से भागीदारिता निभाते हुए ऋण वितरण कराने के निर्देश दिए। इसके तहत 09 जुलाई को फरसाबहार एवं 10 जुलाई को कुनकुरी में मेले का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने समूह गठन एवं उनके बैंक लिंकेज कार्य को भी तीव्र गति से संचालित करने को कहा।  इस अवसर पर मनरेगा योजनांतर्गत कार्यों पर भी चर्चा की गई। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत कार्यों की पूर्णता की गति बढ़ाने के लिए निर्देश दिए। पीएम जनमन योजनांतर्गत आवास निर्माण के कार्य को तीव्र गति से बढ़ाने के लिए चर्चा की गयी। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, सभी जनपद पंचायतों के सीईओ सहित विभिन्न योजनाओं के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    प्राकृतिक आपदा के 4 प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को कुल 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत

      जशपुरनगर 14 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा से होने वाली जनहानि पर प्रभावित परिवारों को…

    Read more

    मतदान के लिए जागरूक करने जिला नोडल अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

    जशपुरनगर 14 अगस्त 2026/ भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छ०ग० रायपुर के दिये निर्देशानुसार मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!