Ro no D15139/23

मतदान के लिए जागरूक करने जिला नोडल अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

जशपुरनगर 14 अगस्त 2026/ भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छ०ग० रायपुर के दिये निर्देशानुसार मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिले के समस्त शासकीय/अशासकीय महाविद्यालय तथा समस्त हाई स्कूल  हायर सेकेण्डरी संस्थानों में ELC के नियुक्त सभी नोडल अधिकारियों को District Level Master Trainers (DLMTs) के माध्यम से जिला पंचायत जशपुर के सभा कक्ष में दिनांक 13.08.2026 को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत जशपुर श्री अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में किया गया ।
उक्त कार्यशाला में मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्वीप नोडल अधिकारी, जशपुर के द्वारा बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 01 अप्रैल, 01 जुलाई एवं 01 अक्टूबर निर्धारित की गई है। जिसमें 17 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नागरिक अग्रिम रूप से  ECINET MOBILE APP के माध्यम से आवेदन कर सकते है तथा 18 वर्ष पूर्ण करने वाले नागरिक किसी भी समय फार्म-6 के माध्यम से मतदाता पंजीकरण के लिए फार्म 6 जमा कर मतदाता सूची में अपना नाम सम्मिलित कर सकते है। फार्म के संबंध में अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1950 में संपर्क कर सकते है।
उक्त कार्यशाला में श्री अभिषेक कुमार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं स्वीप नोडल अधिकारी, जशपुर उप जिला निर्वाचन अधिकारी जशपुर  हरिओम  द्विवेदी तथा जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स एवं जिले के समस्त शासकीय  अशासकीय महाविद्यालय तथा समस्त हाई स्कूल  हायर सेकेण्डरी संस्थानों में ELCके नियुक्त सभी नोडल अधिकारी तथा जिला निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जेनेटिक बीमारियों की उन्नत जांच और रोकथाम पर जिला स्तरीय संगोष्ठी अटल आरोग्य लैब में 134 प्रकार की एडवांस जांच की सुविधा, 70 से अधिक शासकीय चिकित्सकों ने लिया हिस्सा

      अम्बिकापुर 14 अगस्त 2026/  अटल आरोग्य लैब एवं शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय, अम्बिकापुर के संयुक्त तत्वावधान में 8 अगस्त 2026 को मेडिकल लेक्चर हॉल में जिला स्तरीय संगोष्ठी का…

    Read more

    छुईहापारा से मेन रोड तक 500 मीटर सीसी सड़क सह नाली निर्माण का कार्य मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना में स्वीकृत

    कोरबी में ग्रामीण सड़क अधोसंरचना को मिलेगी मजबूती, सोशल मीडिया में प्रसारित जानकारी पर विभाग ने स्पष्ट की वस्तुस्थिति कोरबा, 14 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के अंतर्गत कोरबा…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!