Ro no D15139/23

प्रशासन गांव की ओर 2025 के तहत शासन की योजनाओं का लाभ जिले के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए करें कार्य : कलेक्टर

प्रशासन गांव की ओर अंतर्गत 19 से 25 दिसम्बर 2025 तक शिविरों का किया जाएगा आयोजन
– जनदर्शन में संवेदनशीलतापूर्वक जनमानस की समस्याओं का करें निराकरण
– ग्रामीण क्षेत्रों में सूर्यसभा शिविर लगाकर जनसामान्य को प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लिए जागरूक करने कहा
– खाद्य सुरक्षा विभाग को खाद्य प्रतिष्ठानों में मिलावट एवं गुणवत्ता की निरंतर जांच करने के दिए निर्देश
– 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026 का 11 से 15 जनवरी 2026 तक होगा आयोजन
– कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली
राजनांदगांव 16 दिसम्बर 2025। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने कहा कि जिले में सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर 2025 अंतर्गत 19 दिसम्बर से 25 दिसम्बर 2025 तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्राप्त होने वाले आवेदनों का निराकरण संबंधित विभागों द्वारा किया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से शासन के विभिन्न विभागों की सक्रिय भागीदारी और सहयोग से सुशासन को बढ़ावा देना एवं शासकीय योजनाओं का लाभ जिले के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, पीजीएन के प्रकरणों की गहन समीक्षा की। उन्होंने पेंशन, अवैध अतिक्रमण, अनुकंपा नियुक्ति सहित विभिन्न लंबित प्रकरणों के प्राप्त आवेदन के शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनदर्शन में दूरस्थ क्षेत्रों से जनमानस अपनी समस्याएं लेकर उम्मीद से आते है। संवेदनशीलतापूर्वक उनकी समस्याओं का निराकरण करें। उन्होंने कहा कि शासन की प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना जनमानस के लिए फायदेमंद है। सोलर पैनल लगाने से बिजली बिल से मुक्ति मिलेगी और बचत होगी। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में सूर्यसभा शिविर लगाकर जनसामान्य को इस योजना के प्रति जागरूक करने के लिए कहा। इसके साथ ही विभिन्न आवासीय कालोनी, नगरीय क्षेत्रों में इस योजना से अधिक से अधिक नागरिकों को लाभान्वित करने के लिए कहा। कलेक्टर ने खाद्य सुरक्षा विभाग को खाद्य प्रतिष्ठानों में मिलावट एवं गुणवत्ता की निरंतर जांच करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने कहा कि 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026 का आयोजन 11 से 15 जनवरी 2026 बॉस्केटबॉल बालक-बालिका 17 वर्ष का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने इस आयोजन की तैयारी करने के शिक्षा विभाग एवं अन्य संबंधित विभाग को निर्देश दिए। एग्रीस्टेक पोर्टल में आ रही तकनीकी समस्या को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासकीय जमीन पर अतिक्रमण होने पर कार्रवाई करें। कलेक्टर ने हाई रिस्क प्रेग्नेंसीवाली महिलाओं के ईलाज के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने हास्पिटल में मिलेट कैफे, किसान क्रेडिट कार्ड, कुपोषण मुक्त पंचायत सहित शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान सभी एसडीएम वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़े रहे।
  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान