Ro no D15139/23

जनदर्शन में संवेदनशील पहल -कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिव्यांग हितग्राही को तत्काल व्हीलचेयर प्रदान कर पहुंचाई राहत

 कोरबा 15 जून 2026/जनदर्शन के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंदों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने एवं आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में आज प्राप्त एक दिव्यांग हितग्राही की समस्या का त्वरित एवं संवेदनशील निराकरण करते हुए कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने तत्काल व्हीलचेयर उपलब्ध कराकर राहत पहुंचाई।
आज जनदर्शन में करतला विकासखण्ड के ग्राम तुमान के रहने वाले श्री व्यास गोस्वामी ने अपने 13 वर्षीय दिव्यांग पुत्र यश गोस्वामी के चलने-फिरने में हो रही कठिनाइयों से अवगत कराते हुए व्हीलचेयर उपलब्ध कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन मिलते ही कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए समाज कल्याण विभाग को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।कलेक्टर के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जनदर्शन स्थल पर ही दिव्यांग हितग्राही को व्हीलचेयर प्रदान की। साथ ही यश के स्वस्थ व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। व्हीलचेयर मिलने से हितग्राही को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा दैनिक कार्यों के संचालन में आसानी होगी।
इस अवसर पर हितग्राही एवं उनके परिजनों ने त्वरित सहायता के लिए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। जनदर्शन के माध्यम से आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ निराकरण कर जरूरतमंदों तक तत्काल राहत पहुंचाने की प्रशासन की प्रतिबद्धता परिलक्षित हुई।

  • Related Posts

    मानसून सत्र आज से, सदन के सुचारु संचालन के लिए कार्यमंत्रणा समिति की बैठक संपन्न

      रायपुर 13 जुलाई 2026/छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आज विधानसभा के समिति कक्ष…

    Read more

    NATIONAL

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने पूरा किया सैन्य अभियान, 140 ठिकानों को बनाया निशाना

    खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने पूरा किया सैन्य अभियान, 140 ठिकानों को बनाया निशाना

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,