Ro no D15139/23

पाली महोत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने ली समीक्षा बैठक महोत्सव के सफल व सुव्यवस्थित आयोजन हेतु विभिन्न विभागों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने पाली विकासखण्ड के केराझरिया में आगामी 15 एवं 16 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले दो दिवसीय पाली महोत्सव की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में महोत्सव के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन हेतु विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर निगम आयुक्त  आशुतोष पांडेय, सीईओ जिला पंचायत श्री दिनेश नाग, एसडीएम कटघोरा श्री तन्मय खन्ना, अपर कलेक्टर  देवेंद्र पटेल,  ओंकार यादव, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास  श्रीकांत कसेर सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने बताया कि पाली महोत्सव के सफल आयोजन हेतु सीईओ जिला पंचायत श्री दिनेश नाग को नोडल अधिकारी एवं  एसडीएम पाली   रोहित सिंह को सहायक नोडल अधिकारी  नियुक्त किया गया है। उन्होंने सभी विभागों को स्पष्ट रूप से दायित्व सौंपते हुए निर्देशित किया कि सौंपे गए कार्यों का गंभीरता एवं समन्वय के साथ निर्वहन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि पाली महोत्सव जिले की सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है, इस हेतु इसकी सभी व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण की जाएं।
बैठक में मंच एवं बैठक व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था, आमंत्रित कलाकारों के निमंत्रण, उनके आगमन एवं ठहरने की व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी, विभागीय योजनाओं का स्टॉल, महोत्सव का  प्रचार-प्रसार सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतें तथा महोत्सव को सफल, सुरक्षित एवं जनसहभागिता से परिपूर्ण बनाने के लिए समय पर सभी तैयारियां पूर्ण करें।

  • Related Posts

    प्रत्येक परिवार तक सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल पहुंचाना लक्ष्य-मुख्य सचिव विकासशील

      मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में हर घर नल-जल जीवन मिशन की प्रगति पर कलेक्टर कॉन्फ्रेंस सम्पन्न रायपुर, 23 जुलाई 2026/मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की सुशासन का असर : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत कारोबार पर कसा शिकंजा

      मरवाही में अवैध रेत भंडारण स्थल सील, दो ट्रैक्टर वाहन जब्त; मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण से बढ़ा जनविश्वास रायपुर, 23 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री  विष्णु…

    Read more

    NATIONAL

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार