Ro no D15139/23

कलेक्टर एसपी ने अन्तर्राज्यीय चेक पोस्ट का किया आकस्मिक निरीक्षण

अवैध धान परिवहन को रोककर जब्ती करने कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने दिए निर्देश

कलेक्टर ने संवेदनशील चेक पोस्टों में कड़ी निगाह रखने के निर्देश दिए

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 22 नवंबर 2025/कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे और पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय ने शनिवार को जिले की सीमा और ओडिशा के बॉर्डर पर स्थित अन्तर्राज्यीय चेक पोस्ट कंचनपुर और अमलीपाली का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने दोनों स्थानों में उपस्थित जांच दल के अधिकारी कर्मचारियों को उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों का ब्यौरा लिया। साथ ही उनके रजिस्टर को चेक किया गया। कलेक्टर ने वहां विद्युत व्यवस्था, रात्रि में अलाव जलाने और शीत से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में कंबल, स्वेटर आदि का उपयोग करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि यह कार्य निर्वाचन जैसा है, इसमें पूरी जवाबदारी से कार्य करना है। दोनों राज्यों के राहगीरों को सुविधा देना है, लेकिन जो कोचिया या अन्य व्यापारी, अवैध धान परिवहन कर रहे हैं उनको नहीं छोड़ना है, उन पर कड़ी निगाह रखें। कलेक्टर ने सभी जांच दल को पुख्ता चाक चौबंद के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम वर्षा बंसल, तहसीलदार सरिया कोमल साहू, तहसीलदार बरमकेला मोहन साहू, पुष्पेन्द्र राज, खाद्य विभाग से विद्यानंद पटेल, पुलिस, वन, राजस्व विभाग सहित मंडी के अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री ने गौशालाओं को डीबीटी से वितरित की 109.79 करोड़ रुपये की अनुदान राशि   भोपाल : IMNB NEWS AGENCY     मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान…

    Read more

    परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं, गड़बड़ी पर होगी कठोर कार्रवाई : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    आईजीकेवी की परीक्षा में प्रश्नपत्र प्रसारित होने के मामले को मुख्यमंत्री ने लिया गंभीरता से*   *मुख्यमंत्री के निर्देश पर पांच सदस्यीय जांच समिति गठित, पुलिस में एफआईआर दर्ज*  …

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल