Ro no D15139/23

दीपावली से पहले कलेक्टर-एसपी का फ्लैग मार्च, असामाजिक तत्वों को मिली कड़ी चेतावनी

🔹 *धमतरी में फ्लैग मार्च के दौरान प्रशासन का सख्त संदेश-अड्डेबाजी व गुंडागर्दी पर होगी तुरंत कार्यवाही*

🔹 *दीपावली पर एसपी के निर्देश पर जिला में नाकाबंदी की गई, मोबाइल चेक पोस्ट और बड़े थानों में एक्स्ट्रा पेट्रोलिंग भी

●दीपावली,गौरा गौरी, गोवर्धन पूजा के मद्देनज़र जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति को मजबूत एवं आमजन में सुरक्षा की भावना बनाए रखने हेतु आज धमतरी जिला मुख्यालय एवं आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में कलेक्टर श्री अबिनास मिश्रा एवं S.P. श्री सूरज सिंह परिहार के नेतृत्व में भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया।
●फ्लैग मार्च रक्षित केंद्र में SP धमतरी की ब्रीफिंग से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख चौराहों, बाजार क्षेत्र,लक्ष्मी निवास,अंंबेडकर चौक,रत्ना बांधा, मुजगहन होते हुए मकई चौक, सिहावा चौक,बस स्टैंड,अर्जुनी मोड से भीड़-भाड़ वाले इलाकों से होते नहरनाका चौक से विंध्यवासिनी मंदिर के सामने सम्पन्न हुआ। इस दौरान लगातार ऑडियो संदेश का प्रसारण लाउड स्पीकर से किया गया l
● *कलेक्टर-एस.पी. की स्पष्ट चेतावनी -:*
●अड्डेबाजी, गुंडागर्दी, शराबखोरी, असामाजिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
●संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर पैनी निगरानी रखी जा रही है, और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
●दीपावली के त्यौहार को शांति, सौहार्द एवं गरिमा के साथ संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।
●कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की कि शान्तिपूर्वक प्रेम से दिवाली का त्योहार मनाएं, नशा करके बवाल ना करें, संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
●पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार ने बताया कि दीवाली में तीन स्तरीय प्लानिंग की गई है।जिले में विजुअल पुलिसिंग हेतु जगह जगह पर एमसीपी लगाया गया है, फ्लैगमार्च किया जा रहा है। जिले में नाकेबंदी अलग से की गई है तथा शहर में मोटर सायकिल वाहन पेट्रोलिंग,सहित पैदल कराई कराई जा रही है,रैंडम चेकिंग, एवं गश्ती दल की तैनाती की गई है। हाल में एक ढाबा, एक मेडिकल स्टोर सील होने के अलावा एक घर में भारी मात्रा में पटाखे का अवैध भंडारण पकड़ाया है जहां पुलिस प्रशासन का उत्कृष्ट समन्वय रहा है, आगे भी आपराधिक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही जारी रहेगी l

●टोल फ्री नंबर / हेल्पलाइन
📞 100/ 112 (आपातकालीन सेवा)
📞 94791-92299
(धमतरी पुलिस कंट्रोल रूम)
अंत में, प्रशासन एवं पुलिस ने संयुक्त रूप से नागरिकों से अपील की कि वे कानून का पालन करें।

●कलेक्टर एवं एसपी द्वारा सभी जिलेवासियों को दीपावली की बधाई दी गई है। सभी शांति एवं भाईचारे का माहौल बनाए रखें और दीपावली को उल्लास के साथ मनाएं।

इस दौरान एएसपी.श्री मणिशंकर चन्द्रा, सीएसपी.श्री अभिषेक चतुर्वेदी(IPS), एसडीएम श्री पियुष तिवारी, डीएसपी. सुश्री मीना साहू,एसडीओपी. कुरुद श्रीमती रागिनी मिश्रा,डीएसपी. श्री यशकरण दीप ध्रुव, तहसीलदार ,रक्षित निरीक्षक दीपक शर्मा,थाना प्रभारी नगरनिगम के अधिकारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल,डीआरजी एवं यातायात पुलिस के जवान शामिल रहे।

  • Related Posts

    विशेष पिछड़ी जनजातियों के सर्वांगीण विकास की नई पहल: धमतरी में बनेंगे व्यवसायिक परिसर, बोरई बनेगा अंतर्राज्यीय व्यापार एवं परिवहन का नया केंद्र

    धमतरी 25 जुलाई 2026// राज्य शासन एवं भारत सरकार द्वारा विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) के समग्र विकास के लिए संचालित योजनाओं को धमतरी जिले में प्रभावी ढंग…

    Read more

    आकस्मिक निरीक्षण में शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष जोर

    बोर्ड परीक्षा परिणाम, बुनियादी अधिगम और विद्यालय संचालन की हुई समीक्षा, आवश्यक सुधार के दिए निर्देश   धमतरी, 24 जुलाई 2026/ जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार तथा विद्यार्थियों…

    Read more

    NATIONAL

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…