Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री जनमन योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन हेतु धमतरी जिले को राष्ट्रीय पुरस्कार

*भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा को प्रदान किया गया सम्मान*

*धमतरी, 17 अक्टूबर 2025/ – प्रधानमंत्री जनमन योजना (पीएम जनमन) के उत्कृष्ट एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए धमतरी जिले को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त हुआ है। भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा को यह पुरस्कार प्रदान किया।यह सम्मान जनकल्याणकारी योजनाओं के नवाचारपूर्ण, पारदर्शी और परिणाममुखी क्रियान्वयन के लिए प्रदान किया गया है।*
*धमतरी जिले में प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत ग्राम स्तर तक योजनाओं की पहुँच सुनिश्चित करने, पात्र लाभार्थियों की समयबद्ध पहचान तथा सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक नवाचार अपनाए गए। जिले ने समुदाय आधारित भागीदारी और तकनीकी नवाचारों के माध्यम से इस योजना को एक जनआंदोलन का रूप दिया है।*
*उल्लेखनीय है कि पूर्व में आयोजित कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भी धमतरी जिले के कार्यों की विशेष सराहना करते हुए कहा था कि “धमतरी मॉडल अन्य जिलों के लिए प्रेरणास्रोत है।
यह राष्ट्रीय सम्मान जिले के प्रशासनिक दल, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के सामूहिक प्रयासों की पहचान है।*
*धमतरी जिले के नगरी विकासखंड के ग्राम पंचायत सांकरा के आश्रित गाँव मसानडबरा में प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति कमार समुदाय के लिए पक्के मकान बनाए जा रहे हैं, ताकि उन्हें सुरक्षित और सम्मानजनक आवास मिल सके।*
*यह देश की दूसरी तथा छत्तीसगढ़ राज्य की पहली पीएम जनमन आवास कॉलोनी है, जो विशेष रूप से कमार जनजाति के लिए निर्मित की जा रही है।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार, योजना अंतर्गत कुल 1481 आवास स्वीकृत, जिनमें से 982 आवास पूर्ण हो चुके हैं।*

  • Related Posts

    गंगरेल जलाशय में बोटिंग सुरक्षा व्यवस्थाओं का सघन निरीक्षण, प्रशासन अलर्ट

    पर्यटन सीजन से पहले गंगरेल में सुरक्षा व्यवस्थाओं का रिव्यू, प्रशासन मुस्तैद बिना लाइफ जैकेट बोटिंग नहीं: कलेक्टर के सख्त निर्देश, गंगरेल में निरीक्षण धमतरी, 1 अप्रैल 2024 (IMNB NEWS…

    Read more

    धमतरी में डोर-टू-डोर जनगणना का शुभारंभ, कलेक्टर ने भरवाया पहला फॉर्म

    धमतरी, 01 मई 2026(IMNB NEWS AGENCY) जिले में आज से डोर-टू-डोर जनगणना कार्य का विधिवत शुभारंभ हो गया। इस क्रम में ग्राम रुद्री में प्रगणक द्वारा कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा…

    Read more

    NATIONAL

    राक्षस बन जाते हैं-‘सरकारी’ बनते ही, गवर्नमेन्ट सर्वेन्ट यानि जालिम राजा,तू करेगा-तू ही भरेगा वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    राक्षस बन जाते हैं-‘सरकारी’ बनते ही, गवर्नमेन्ट सर्वेन्ट यानि जालिम राजा,तू करेगा-तू ही भरेगा वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    कनाडाई खुफिया एजेंसी रिपोर्ट: खालिस्तान सुरक्षा के लिए खतरा घोषित, भारत पर लगाए ये आरोप

    कनाडाई खुफिया एजेंसी रिपोर्ट: खालिस्तान सुरक्षा के लिए खतरा घोषित, भारत पर लगाए ये आरोप

    UAE में पाकिस्तानियों पर गिरी गाज: एतिहाद एयरवेज ने 15 कर्मचारियों को निकाला, 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश

    UAE में पाकिस्तानियों पर गिरी गाज: एतिहाद एयरवेज ने 15 कर्मचारियों को निकाला, 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश

    बंगाल में महामुकाबले के बाद अब 4 मई का इंतजार, ममता बनर्जी लगायेंगी जीत का चौका या खिलेगा कमल?

    बंगाल में महामुकाबले के बाद अब 4 मई का इंतजार, ममता बनर्जी लगायेंगी जीत का चौका या खिलेगा कमल?

    बंगाल के ‘सिंहासन’ पर कौन बैठेगा? ये 7 फैक्टर तय करेंगे चुनाव परिणाम, पढ़ें पूरा विश्लेषण

    बंगाल के ‘सिंहासन’ पर कौन बैठेगा? ये 7 फैक्टर तय करेंगे चुनाव परिणाम, पढ़ें पूरा विश्लेषण

    श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत: रेल मंत्री आज दिखाएंगे हरी झंडी, अब आसान होगी वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा

    श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत: रेल मंत्री आज दिखाएंगे हरी झंडी, अब आसान होगी वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा