Ro no D15139/23

कोरबा को सुव्यवस्थित और आधुनिक बनाने के लिए कलेक्टर ने शुरू की पहल खेल,शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने,स्वच्छ और सुंदर शहर की दिशा में किया फोकस

 
इंदिरा स्टेडियम, पोखरी, तालाब और सार्वजनिक स्थलों के समग्र विकास के दिए निर्देश

पीजी कॉलेज में बनेगा एथलेटिक रनिंग ट्रैक, लघु इनडोर स्टेडियम तथा इनडोर कबड्डी कोर्ट
सर्वमंगला उद्यान को विकसित करने के दिए निर्देश
कोरबा, 25 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने शहर को सुव्यवस्थित और आधुनिक बनाने के साथ ही खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने पीजी कॉलेज मैदान, इंदिरा स्टेडियम, यूपीएसी-पीएससी सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी हेतु प्रस्तावित नालंदा परिसर, तालाब का सौंदर्यीकरण, शहरवासियों के मनोरंजन हेतु मानिकपुर पोखरी का कायाकल्प, स्वच्छ पर्यावरण हेतु ऑक्सीजोन विकसित करने की दिशा में पहल करते हुए आज नगर निगम द्वारा संचालित विकास एवं अधोसंरचना संबंधी विभिन्न कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने महत्वपूर्ण स्थलों पर पहुंचकर प्रगति की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य गुणवत्ता, पारदर्शिता और समय-सीमा के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री दुदावत ने शहर स्थित शासकीय इंजीनियर विश्वेश्वरैया पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज के खेल मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु एथलेटिक रनिंग ट्रैक, लघु इनडोर स्टेडियम तथा इनडोर कबड्डी कोर्ट विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ रेणुबाला शर्मा से चर्चा करते हुए कहा कि खेल अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिलेगा। सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में एवं गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण किए जाएं, यह सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
पोड़ीबहार स्थित विकसित ऑक्सीजोन का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने वहां उपलब्ध पाथ-वे एवं अन्य सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को एमओयू के अनुरूप सुचारू संचालन सुनिश्चित करने तथा रख-रखाव की नियमित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं स्वास्थ्यवर्धक वातावरण मिल सके।

कलेक्टर  दुदावत ने मानिकपुर स्थित पोखरी का निरीक्षण कर इसके समग्र विकास एवं सौंदर्यीकरण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने एसईसीएल कोरबा को विस्तृत कार्ययोजना एवं प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मुड़ापार तालाब के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने इसके समुचित विकास के लिए पब्लिक-प्राइवेट-पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के तहत संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा जिसके माध्यम से तालाब क्षेत्र को सुव्यवस्थित, स्वच्छ एवं आकर्षक स्वरूप दिया जा सकता है। राताखार स्थित मटन मार्केट का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बाजार को सुव्यवस्थित एवं स्वच्छ बनाने के लिए आवश्यक सुविधा विकसित करने हेतु विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि व्यापारियों एवं उपभोक्ताओं दोनों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
निरीक्षण के क्रम में कलेक्टर ने सर्वमंगला मंदिर स्थित गार्डन का अवलोकन किया। उन्होंने गार्डन के सौंदर्यीकरण, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की सुविधाओं एवं हरित क्षेत्र के विस्तार हेतु समग्र प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह स्थल श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने, इस दिशा में योजनाबद्ध कार्य किया जाए। कलेक्टर श्री दुदावत ने टीपी नगर स्थित इंदिरा स्टेडियम का निरीक्षण करते हुए स्टेडियम परिसर एवं उससे संबंधित सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने स्टेडियम तथा राजीव गांधी ऑडिटोरियम के संपूर्ण नवीनीकरण (रेनोवेशन) के निर्देश दिए, ताकि इसे आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा सके।
इसके अतिरिक्त प्रस्तावित नालंदा परिसर स्थल का अवलोकन कर उसके सुनियोजित विकास पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने स्टेडियम परिसर में हॉकी स्टेडियम एवं इनडोर स्टेडियम निर्माण की प्रक्रिया विकसित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्य आधुनिक मानकों के अनुरूप, दीर्घकालिक उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए एवं उच्च गुणवत्ता के साथ किए जाएं।
निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, अपर आयुक्त श्री विनय मिश्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जेनेटिक बीमारियों की उन्नत जांच और रोकथाम पर जिला स्तरीय संगोष्ठी अटल आरोग्य लैब में 134 प्रकार की एडवांस जांच की सुविधा, 70 से अधिक शासकीय चिकित्सकों ने लिया हिस्सा

      अम्बिकापुर 14 अगस्त 2026/  अटल आरोग्य लैब एवं शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय, अम्बिकापुर के संयुक्त तत्वावधान में 8 अगस्त 2026 को मेडिकल लेक्चर हॉल में जिला स्तरीय संगोष्ठी का…

    Read more

    छुईहापारा से मेन रोड तक 500 मीटर सीसी सड़क सह नाली निर्माण का कार्य मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना में स्वीकृत

    कोरबी में ग्रामीण सड़क अधोसंरचना को मिलेगी मजबूती, सोशल मीडिया में प्रसारित जानकारी पर विभाग ने स्पष्ट की वस्तुस्थिति कोरबा, 14 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के अंतर्गत कोरबा…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!