Ro no D15139/23

औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन अंतर्गत लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न

 
कोरबा, 25 फरवरी 2026/ औद्योगिक नीति 2014-19 के तहत औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य स्थायी पूंजी निवेश अनुदान से संबंधित लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में समिति के सदस्य के रूप में सहायक आयुक्त, वाणिज्यिक कर विभाग कोरबा वृत्त-1 तथा लीड बैंक अधिकारी उपस्थित रहे। समिति द्वारा समीक्षा के दौरान एक प्रकरण को अनुमोदित किया गया। इसके अतिरिक्त दूसरे प्रकरण में संबंधित इकाई को बकाया जीएसटी एवं लीज़ रेंट की राशि के भुगतान हेतु 10 दिवस का अतिरिक्त समय प्रदान करते हुए प्रकरण को पुनर्विचार हेतु रखा गया है। समिति ने स्पष्ट किया है कि निर्दिष्ट अवधि में बकाया राशि का भुगतान नहीं किए जाने पर उक्त प्रकरण निरस्त कर दिया जाएगा।
क्रमांक 1562/आशुतोष/
//समाचार//

अग्निवीर थल सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

कोरबा, 25 फरवरी 2026/ सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर ने जानकारी दी है कि भारतीय सेना में भर्ती हेतु अग्निवीर भर्ती की अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी कर दी गई है, जो भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट wwwwww.joinindianarmy.nic.in  पर उपलब्ध है। अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से प्रारंभ हो गई है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। इस अधिसूचना के तहत अग्निवीर पुरुष (जनरल ड्यूटी), अग्निवीर तकनीकी, लिपिक/स्टोरकीपर, ट्रेडमेन दसवीं पास, ट्रेडमेन आठवीं पास, अग्निवीर महिला (सेना पुलिस), स्थायी कैडर नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट वेट और सिपाही फार्मा के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस परीक्षा का आयोजन जुलाई/अगस्त 2026 में प्रस्तावित है।
उम्मीदवार किसी भी प्रकार की जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निकट स्थित सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-2965212 और 0771-2965214 पर संपर्क कर सकते हैं। भारतीय सेना में चयन की संपूर्ण प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और योग्यता आधारित होती है। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी प्रकार के दलालों या बिचौलियों से सावधान रहें और स्वयं को भ्रमित न होने दें।

  • Related Posts

    अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय

    *   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन* रायपुर, 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!