Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री के आगामी प्रवास को लेकर कलेक्टर की सख्त मॉनिटरिंग

*सभी व्यवस्थाएँ समय-सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश*

*धमतरी 19 सितंबर 2025/– मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के आगामी 23 सितंबर को मगरलोड के करेली बड़ी में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर आज कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कलेक्टरेट सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में कार्यक्रम की समुचित तैयारियों की विभागवार समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।*
*कलेक्टर ने कार्यक्रम के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रोमा श्रीवास्तव को नोडल अधिकारी तथा एसडीएम श्री नभ कुमार कोशले को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल, सुव्यवस्थित और गरिमामय बनाने हेतु सभी विभाग गंभीरता और जिम्मेदारी से कार्य करें।*

*बैठक में कलेक्टर ने हेलीपैड निर्माण, मंच एवं पंडाल सज्जा, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, स्वच्छता, यातायात व्यवस्था, पार्किंग स्थल, सुरक्षा प्रबंधन तथा आम नागरिकों की सुविधा से जुड़े सभी बिंदुओं पर अधिकारियों को विस्तृत निर्देश दिए। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए अलग मंच बनाने और बारिश की संभावना को देखते हुए वॉटरप्रूफ टेंट की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर बल दिया।*

*कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह प्रवास जिले की योजनाओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने का अवसर है। अतः सभी विभाग अपने-अपने योजना संबंधी स्टॉल लगाएं और समन्वयपूर्वक जिम्मेदारी का निर्वहन करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण हों और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रोमा श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर श्रीमती रीता यादव, एसडीएम कुरूद श्री नभ कुमार कोशले,विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।*

  • Related Posts

    सुशासन तिहाआर-2026: के तहत धमतरी में शिविरों की श्रृंखला प्रारंभ, ग्रामीण-शहरी नागरिकों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण

    धमतरी, 3 मई 2026(IMNB NEWS AGENCY)प्रदेश में 1 मई से 10 जून तक आयोजित किए जा रहे “सुशासन तिहार-2026 ” के अंतर्गत धमतरी जिले में भी व्यापक स्तर पर तैयारियां…

    Read more

    रेडक्रॉस गतिविधियों के विस्तार को लेकर राज्यपाल से सौजन्य भेंट, जनसेवा को और प्रभावी बनाने पर जोर

    पाँच मरीजों को पोषण किट वितरित की धमतरी, 3 मई 2026/ जिले में मानवीय सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाने के उद्देश्य से जिला रेडक्रॉस समिति के…

    Read more

    NATIONAL

    ऐतिहासिक उपलब्धि: योगेश चौरे बने अखिल भारतीय महासंघ के राष्ट्रीय ‘उप महामंत्री’; छत्तीसगढ़ लघु वेतन संघ का बढ़ा देश भर में मान

    ऐतिहासिक उपलब्धि: योगेश चौरे बने अखिल भारतीय महासंघ के राष्ट्रीय ‘उप महामंत्री’; छत्तीसगढ़ लघु वेतन संघ का बढ़ा देश भर में मान

    राक्षस बन जाते हैं-‘सरकारी’ बनते ही, गवर्नमेन्ट सर्वेन्ट यानि जालिम राजा,तू करेगा-तू ही भरेगा वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    राक्षस बन जाते हैं-‘सरकारी’ बनते ही, गवर्नमेन्ट सर्वेन्ट यानि जालिम राजा,तू करेगा-तू ही भरेगा वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    कनाडाई खुफिया एजेंसी रिपोर्ट: खालिस्तान सुरक्षा के लिए खतरा घोषित, भारत पर लगाए ये आरोप

    कनाडाई खुफिया एजेंसी रिपोर्ट: खालिस्तान सुरक्षा के लिए खतरा घोषित, भारत पर लगाए ये आरोप

    UAE में पाकिस्तानियों पर गिरी गाज: एतिहाद एयरवेज ने 15 कर्मचारियों को निकाला, 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश

    UAE में पाकिस्तानियों पर गिरी गाज: एतिहाद एयरवेज ने 15 कर्मचारियों को निकाला, 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश

    बंगाल में महामुकाबले के बाद अब 4 मई का इंतजार, ममता बनर्जी लगायेंगी जीत का चौका या खिलेगा कमल?

    बंगाल में महामुकाबले के बाद अब 4 मई का इंतजार, ममता बनर्जी लगायेंगी जीत का चौका या खिलेगा कमल?

    बंगाल के ‘सिंहासन’ पर कौन बैठेगा? ये 7 फैक्टर तय करेंगे चुनाव परिणाम, पढ़ें पूरा विश्लेषण

    बंगाल के ‘सिंहासन’ पर कौन बैठेगा? ये 7 फैक्टर तय करेंगे चुनाव परिणाम, पढ़ें पूरा विश्लेषण