Ro no D15139/23

वित्तीय समावेशन शिविर का हुआ आयोजन शिविर में संबंन्धित खातों की पुनः केवाईसी की गई।

धमतरी 19 सितम्बर 2025/ वित्तीय समावेशन योजनाओं के संतृप्ति हेतु चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत गुरुवार को बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा शंकरदाह ग्राम पंचायत में एक शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में संबंन्धित खातों की पुनः केवाईसी की गई।
भारतीय रिज़र्व बैंक, रायपुर के महाप्रबंधक श्री मनीष पाराशर ने शिविर का दौरा किया और प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने स्थानीय निवासियों, व्यापार प्रतिनिधियों और बैंक अधिकारियों से इस विषय पर चर्चा की। देय खातों के केवाईसी विवरण के पुनः सत्यापन के महत्व पर जोर देते हुए, क्षेत्रीय निदेशक ने प्रतिभागियों को ऐसे खातों के री-केवाईसी को पूरा करने हेतु शिविर का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया, ताकि उन्हें निर्बाध रूप से विभिन्न बैंकिंग सेवाएं मिलती रहें। महाप्रबंधक ने शिविर के लिए बैंकों के प्रयास की सराहना की और प्रतिभागियों को Re-KYC के महत्व के बारे में बताया।
शिविर के दौरान उपस्थित लोगों को भारतीय रिज़र्व बैंक एकीकृत लोकपाल योजना 2021 और दावा न की गई जमा राशियों के बारे में जानकारी दी गई। डिजिटल धोखाधड़ी को रोकने के लिए अपनाई जाने वाले अच्छी आदतों को भी प्रतिभागियों के साथ साझा किया गया।
शिविर में कंडेल ग्राम पंचायत और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साथ ही आम जनता द्वारा उठाए गए प्रश्नों का विधिवत समाधान किया गया। शिविर के दौरान भारतीय स्टेट बैंक, छ.ग.रा. ग्रामीण बैंक, पंजाब नेशनल बैंक तथा बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधकगण तथा उनके बैंक मित्र उपस्थित थे, जिन्होंने ग्रामवासियों को पुनः केवाईसी प्रक्रिया में सहायता प्रदान की। अग्रणी जिला प्रबंधक ने बताया कि इस शिविर में 221 खातों की पुनः केवाईसी की गई।

  • Related Posts

    सुशासन तिहाआर-2026: के तहत धमतरी में शिविरों की श्रृंखला प्रारंभ, ग्रामीण-शहरी नागरिकों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण

    धमतरी, 3 मई 2026(IMNB NEWS AGENCY)प्रदेश में 1 मई से 10 जून तक आयोजित किए जा रहे “सुशासन तिहार-2026 ” के अंतर्गत धमतरी जिले में भी व्यापक स्तर पर तैयारियां…

    Read more

    रेडक्रॉस गतिविधियों के विस्तार को लेकर राज्यपाल से सौजन्य भेंट, जनसेवा को और प्रभावी बनाने पर जोर

    पाँच मरीजों को पोषण किट वितरित की धमतरी, 3 मई 2026/ जिले में मानवीय सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाने के उद्देश्य से जिला रेडक्रॉस समिति के…

    Read more

    NATIONAL

    ऐतिहासिक उपलब्धि: योगेश चौरे बने अखिल भारतीय महासंघ के राष्ट्रीय ‘उप महामंत्री’; छत्तीसगढ़ लघु वेतन संघ का बढ़ा देश भर में मान

    ऐतिहासिक उपलब्धि: योगेश चौरे बने अखिल भारतीय महासंघ के राष्ट्रीय ‘उप महामंत्री’; छत्तीसगढ़ लघु वेतन संघ का बढ़ा देश भर में मान

    राक्षस बन जाते हैं-‘सरकारी’ बनते ही, गवर्नमेन्ट सर्वेन्ट यानि जालिम राजा,तू करेगा-तू ही भरेगा वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    राक्षस बन जाते हैं-‘सरकारी’ बनते ही, गवर्नमेन्ट सर्वेन्ट यानि जालिम राजा,तू करेगा-तू ही भरेगा वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    कनाडाई खुफिया एजेंसी रिपोर्ट: खालिस्तान सुरक्षा के लिए खतरा घोषित, भारत पर लगाए ये आरोप

    कनाडाई खुफिया एजेंसी रिपोर्ट: खालिस्तान सुरक्षा के लिए खतरा घोषित, भारत पर लगाए ये आरोप

    UAE में पाकिस्तानियों पर गिरी गाज: एतिहाद एयरवेज ने 15 कर्मचारियों को निकाला, 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश

    UAE में पाकिस्तानियों पर गिरी गाज: एतिहाद एयरवेज ने 15 कर्मचारियों को निकाला, 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश

    बंगाल में महामुकाबले के बाद अब 4 मई का इंतजार, ममता बनर्जी लगायेंगी जीत का चौका या खिलेगा कमल?

    बंगाल में महामुकाबले के बाद अब 4 मई का इंतजार, ममता बनर्जी लगायेंगी जीत का चौका या खिलेगा कमल?

    बंगाल के ‘सिंहासन’ पर कौन बैठेगा? ये 7 फैक्टर तय करेंगे चुनाव परिणाम, पढ़ें पूरा विश्लेषण

    बंगाल के ‘सिंहासन’ पर कौन बैठेगा? ये 7 फैक्टर तय करेंगे चुनाव परिणाम, पढ़ें पूरा विश्लेषण