Ro no D15139/23

एग्रिस्टेक योजनांन्तर्गत डिजिटल क्रॉप सर्वे में समस्याओं का करें निदान – कलेक्टर

भू-अर्जन में मुआवजा वितरण में गड़बड़ी होने पर करें सख्त कार्रवाई- कलेक्टर
कलेक्टर की अध्यक्षता में समय सीमा बैठक का हुआ आयोजन

जशपुरनगर 10 सितंबर 2025/ जिला कार्यालय सभाकक्ष में मंगलवार को कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में समय सीमा बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव अंतर्गत एक नवंबर को राज्य स्थापना दिवस से पूर्व जिले के सभी विभागों में कबाड़ पड़े वाहनों एवं स्क्रैप समानों को नियमानुसार संधारण कर हटाने के निर्देश दिए।
उन्होंने शासन के निर्देशानुसार सभी मृतकों के पीएम की रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर प्रदान करने को कहा। इसके तहत ऐसे चिकित्सक जिन्होंने एक माह से अधिक समय से पीएम रिपोर्ट नहीं जारी की है उन्हें नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के लंबित समयमान, वेतनमान के प्रकरणों को जल्द से जल्द निराकृत कर कर्मचारियों को लाभान्वित करने को कहा। इसके अतिरिक्त निलंबित कर्मचारियों एवं अधिकारियों के मामले में जल्द से जल्द नियमानुसार विभागीय जांच करते हुए प्रकरणों का निराकरण करने को कहा। इसके साथ ही लंबे समय से अनुपस्थित कर्मचारियों को नियमानुसार सेवा से हटाने के भी निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री जनदर्शन, सीएमटीएल, पीएनजी पोर्टल, कलेक्टर जनदर्शन, जन शिकायत के मामलों पर प्रकरणवार चर्चा करते हुए उन्होंने प्रकरणों को समय सीमा के भीतर निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने एनएचएआई के द्वारा सड़क निर्माण के लिए भूअर्जन के मामलों में मुआवजा वितरण सही तरीके से करने एवं मुआवजा वितरण में गड़बड़ी करने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने धान उठाव की स्थिति का जायजा लेते हुए उठाव हेतु शेष धान वाली समितियों के समिति प्रबंधकों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने विगत खरीफ वर्ष के दौरान गड़बड़ी करने वाली समितियों से इस वर्ष ख़रीदी प्रारम्भ होने से पूर्व ही प्रबंधकों, डाटा एंट्री ऑपरेटर, फड़ प्रभारी को कार्य से हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी समितियों के लेखा मिलान जल्द से जल्द पूर्ण कराने को कहा। उन्होंने बारदानों की उपलब्धता के संबंध में भी विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से समितियों का भौतिक सत्यापन करने के भी निर्देश दिए।
एग्रिस्टेक योजनांन्तर्गत डिजिटल क्रॉप सर्वे में आ रही समस्याओं का निराकरण कर किसानों के हित में वैकल्पिक व्यवस्था निर्माण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाये गए यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013 (पॉश एक्ट) के तहत सभी कार्यालयों में एक्ट के अधीन 10 से अधिक महिला कर्मचारियों वाली शासकीय, अर्धशासकीय तथा निजी संस्थानों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए समिति निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को इनका नियमित निरीक्षण करने को कहा। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, एडीएम प्रदीप कुमार साहू, सभी एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर, विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    राज्य खेल अलंकरण के लिए आवेदन आमंत्रित, उत्कृष्ट खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को मिलेगा सम्मान

     शहीद राजीव पांडे, शहीद कौशल यादव, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार एवं पंकज विक्रम-सहित विभिन्न सम्मानों के लिए 5 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन जशपुरनगर 23 जुलाई 2026/ खेल एवं युवा कल्याण…

    Read more

    निर्माण पोर्टल के माध्यम से निर्माण कार्यों की कलेक्टर ने की समीक्षा कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश

      जशपुरनगर 23 जुलाई 2026/ कलेक्टर रोहित व्यास  ने पत्थलगांव के जनपद पंचायत सभाकक्ष में निर्माण पोर्टल के माध्यम से जिले में संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा…

    Read more

    NATIONAL

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट