Ro no D15139/23

सैनिकों के कल्याण के लिए जिला प्रशासन सदैव प्रतिबद्ध रू कलेक्टर रोहित व्यास

जिला सैनिक बोर्ड के सदस्यों ने कलेक्टर से की सौजन्य भेंट

जशपुरनगर 10 सितंबर 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास से मंगलवार को जिला सैनिक बोर्ड के सदस्यों ने कलेक्टर कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर सैनिक बोर्ड के सदस्यों ने सैनिकों के कल्याण हेतु केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा की।  कलेक्टर श्री व्यास ने कहा कि जिला प्रशासन सदैव सैनिकों के हितों और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। सैनिक कभी भी अपनी समस्याओं एवं सुझावों को साझा कर सकते हैं, उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।  इस अवसर पर  अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू भी मौजूद रहे।
उन्होंने बताया कि आईएएस प्रशिक्षण के अंतर्गत सेना के तीनों अंगों आर्मी, एयरफोर्स और नेवी में प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलता है। इस दौरान उन्होंने सेना का अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रभक्ति से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण चीजें सीखने को मिली। विदित हो कि जिला सैनिक बोर्ड का अध्यक्ष कलेक्टर होता है। इसमें उपाध्यक्ष के रूप में वरिष्ठ भूतपूर्व सैनिक, पदेन सदस्य के रूप में राज्य सरकार के विभागाध्यक्ष एवं भर्ती अधिकारी, सचिव के रूप में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी तथा गैर सरकारी सदस्यों में भूतपूर्व सैनिक एवं प्रमुख नागरिक शामिल किए जाते हैं।
इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी लेफ्टिनेंट  कर्नल सेवानिवृत्त श्री प्रभात कुमार ठाकुर, कल्याण संयोजक सूबेदार श्री हेमंत कुमार सार्वा, जिला सैनिक बोर्ड के उपाध्यक्ष सुबेदार मेजर कुलदीप खलखो, भूतपूर्व सैनिक सूबेदार अलोइस खाका, सूबेदार के. आर. यादव तथा प्रमुख नागरिकों में डॉ. अभय सिंह बैरागी, श्री गणेश नारायण मिश्र, श्री रामकुमार सिंह और श्री सुनील कुमार सिन्हा उपस्थित थे।

  • Related Posts

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक

    विभागीय वेबसाइट पर द्वितीय काउंसलिंग के लिए चयनित छात्रों की सूची एवं काउंसलिंग की तिथि की गई है प्रदर्शित जशपुरनगर 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!