Ro no D15139/23

कलेक्टर ने महिला बाल विकास विभाग की बैठक ली, विभागीय कार्यों की गहन समीक्षा

गांवों में शिविर लगाकर 06 वर्ष तक के बच्चों के आधार कार्ड बनाए जाएंगे
रिक्त पदों पर 15 मई तक भर्ती पूर्ण करने के दिए निर्देश
निर्माणाधीन आंगनबाड़ी में बाह्य और आंतरिक विद्युत व्यवस्था के दिए निर्देश

कोरबा, 26 मार्च 2025/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज जिला सभागार में महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने विभागीय योजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी लेकर प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों पर भर्ती, मध्यम एवं गंभीर कुपोषित बच्चों के लिए पोषण आहार वितरण, सखी, बाल कल्याण समिति सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की।
कलेक्टर श्री वसंत ने निर्देश दिए कि जिले में 6 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित किए जाएं। इसके लिए सीएससी के कम्प्यूटर ऑपरेटर्स के साथ समन्वय कर समय सारणी बनाई जाए ताकि शत-प्रतिशत बच्चों के आधार कार्ड बनाए जा सकें। कलेक्टर ने महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले के बाल संप्रेक्षण गृह,आंगनबाड़ी एवं मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया को 15 मई तक पारदर्शिता के साथ पूर्ण किया जाए। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में प्राप्त दावा-आपत्तियों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश भी दिए। मध्यम एवं गंभीर कुपोषित बच्चों को कुपोषण चक्र से बाहर निकालने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि ऐसे बच्चों के घर-घर जाकर माताओं को जागरूक किया जाए और उन्हें अतिरिक्त पौष्टिक आहार समय पर वितरित किया जाए। कलेक्टर ने विभाग को राज्य स्तर पर अग्रणी स्थान प्राप्त करने हेतु सभी इंडिकेटर्स में परफॉर्मेंस सुधारने के लिए विशेष प्रयास करने को कहा।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि  जिले सभी आंगनबाड़ी भवनों में आंतरिक एवं बाह्य विद्युत व्यवस्था अनिवार्य की जाए। कलेक्टर ने जिले में “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ“ अभियान के तहत की जा रही गतिविधियों, बाल विवाह रोकथाम, सखी वन स्टॉप सेंटर, बाल कल्याण समिति, बाल गृह, बालिका गृह और खुला आश्रय गृह की समीक्षा की। उन्होंने कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास को समय-समय पर इन संस्थाओं का निरीक्षण करने और नियमित निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।  कलेक्टर ने 28 मार्च को कटघोरा में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह की तैयारी करने और पात्र लोगों का चयन कर विवाह संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने महतारी वंदन योजना की भी समीक्षा की। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती रेणु प्रकाश, सीडीपीओ सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जिला न्यायालय कोरबा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया गया ध्वजारोहण

    न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया कोरबा 15 अगस्त 2026/आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम जिला न्यायालय कोरबा में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चल रहा “साइबर जागृति अभियान”’

    ’साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, विधायक श्री अमर अग्रवाल ने किया सतर्क रहने का आह्वान’ कोरबा 15 अगस्त 2026/डिजिटल तकनीक के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराध…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!