Ro no D15139/23

नवीन शैक्षणिक सत्र की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक, छात्रावास-आश्रमों में सुरक्षा, स्वच्छता एवं अनुशासन पर विशेष जोर कलेक्टर ने संस्था में कार्यरत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन करवाने के दिए निर्देश

 

जशपुरनगर 13 जून 2026/  कलेक्टर  रोहित व्यास ने शनिवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में आदिम जाति कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित छात्रावासों, आश्रमों, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों, प्रयास आवासीय विद्यालय एवं अन्य आवासीय संस्थाओं की नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त, आदिम जाति कल्याण विभाग संजय कुमार सिंह , सहायक संचालक दिव्यांश सिंह चौहान तथा सभी छात्रावास के अधीक्षक शामिल
उपस्थित थे।
बैठक में विद्यार्थियों को सुरक्षित, स्वच्छ,अनुशासित एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सभी छात्रावासों एवं आश्रमों में प्रवेश से पूर्व भवनों की मरम्मत, पेयजल, विद्युत, शौचालय, स्नानागार, सेप्टिक टैंक, परिसर की साफ-सफाई तथा आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। छात्रावासों में बिस्तर, चादर, गद्दे एवं अन्य सामग्रियों की साफ-सफाई कर व्यवस्थित रूप से रखा जाए तथा प्रत्येक 15 दिवस में वस्त्रों की धुलाई सुनिश्चित की जाए।
बैठक में विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कलेक्टर ने सभी संस्थाओं में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों का शत-प्रतिशत पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्रावासों एवं आश्रमों के आसपास सुरक्षित एवं नशामुक्त वातावरण बनाए रखने के लिए प्रत्येक संस्था के 100 मीटर की परिधि को “नो टोबैको जोन” घोषित कर आवश्यक सूचना पट्ट लगाए जाएं तथा नियमित जागरूकता अभियान चलाए जाएं।
कलेक्टर ने सभी मंडल संयोजकों को एक माह के भीतर अपने क्षेत्र की सभी संस्थाओं का शत-प्रतिशत निरीक्षण एवं भ्रमण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्वच्छता, सुरक्षा, भोजन व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति, शैक्षणिक गतिविधियों तथा छात्रावास संचालन संबंधी सभी बिंदुओं का परीक्षण किया जाएगा।
उन्होंने छात्रावासों में विद्यार्थियों की नियमित निगरानी के लिए प्रतिदिन तीन बार उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके लिए विकासखंड वॉर ह्वाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से प्रतिदिन फोटो भेजकर सत्यापित किया जाएगा ।
साथ ही छात्रावासों की निर्धारित समय-सारणी का कड़ाई से पालन कराने, विद्यार्थियों के अध्ययन, खेलकूद, योग, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान देने को कहा।
कलेक्टर ने सभी अधीक्षकों को निर्देशित किया कि वे छात्रावास परिसर में निवास करें तथा विद्यार्थियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं अनुशासन की पूर्ण जिम्मेदारी निभाएं। विद्यार्थियों के पालकों से नियमित संवाद स्थापित करने, मासिक पालक-बालक सम्मेलन आयोजित करने तथा निगरानी समितियों की नियमित बैठकें आयोजित करने के भी निर्देश दिए गए।
बैठक में छात्रावासों एवं आश्रमों में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम, स्वास्थ्य परीक्षण, स्वच्छ पेयजल उपलब्धता, पौष्टिक भोजन, बागवानी गतिविधियों तथा अभिलेखों के अद्यतन संधारण पर भी विशेष बल दिया गया।
कलेक्टर ने कहा कि सभी संस्थाओं में विद्यार्थियों को सुरक्षित, प्रेरणादायी एवं गुणवत्तापूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी व्यवस्थाएं शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने से पूर्व पूर्ण कर ली जाएं तथा निर्धारित निर्देशों का समयबद्ध एवं प्रभावी पालन सुनिश्चित किया जाए।

  • Related Posts

    धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना से जशपुर के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *केंद्र सरकार ने परियोजना को विशेष रेल परियोजना के रूप में किया अधिसूचित*   *जशपुरांचल को पहली बार रेल नेटवर्क से जोड़ने का मार्ग हुआ प्रशस्त*   रायपुर, 13 जून…

    Read more

    बड़ौदा आरसेटी राजनांदगांव द्वारा 15 दिवसीय पशु सखी प्रशिक्षण संपन्न

    राजनांदगांव 13 जून 2026। ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार एवं बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में ए-हेल्प मॉड्यूल अंतर्गत 15 दिवसीय पशु सखी प्रशिक्षण का…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    किसने मारा 3 भारतीयों को? ट्रंप और ईरान ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, जयशंकर ने US विदेश मंत्री को लगाया फोन

    किसने मारा 3 भारतीयों को? ट्रंप और ईरान ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, जयशंकर ने US विदेश मंत्री को लगाया फोन

    भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी

    भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी

    12 साल की मोदी सरकार: फैसलों, विकास योजनाओं और राजनीतिक बदलावों का एक दशक से अधिक का सफर

    12 साल की मोदी सरकार: फैसलों, विकास योजनाओं और राजनीतिक बदलावों का एक दशक से अधिक का सफर