Ro no D15139/23

14 जून को योग से बनेगा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड 21 जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस रणजीता स्टेडियम जशपुर में होगा योगाभ्यास

 

जशपुरनगर 13 जून 2026/ आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 का थीम  “Yoga for Healthy Ageing” निर्धारित किया गया है।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रयास
                आयुष विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार  14 जून 2026 को प्रातः 6रू15 बजे से 7रू35 बजे तक ऑनलाइन योग सत्र के माध्यम से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया जाएगा। इसमें अधिकतम लोगों की सहभागिता के लिए पंजीकरण एवं प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए इच्छुक प्रतिभागी टोल-फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर पंजीयन करा सकते हैं।
21 जून को मुख्य आयोजन
                    आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार आयुष विभाग द्वारा 21 जून 2026 को को रणजीता स्टेडियम में योग दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमों के लिए आयुष मंत्रालय द्वारा योग संगम पोर्टल-2026  प्रारंभ किया गया है। विभिन्न संस्थाएं, विभाग, शैक्षणिक संस्थान, स्थानीय निकाय एवं सामुदायिक संगठन अपने कार्यक्रम का पंजीयन एवं आयोजन उपरांत विवरण व फोटोग्राफ पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं। पंजीयन हेतु वेब पोर्टल:https://yoga.ayush.gov.in/yoga-sangam संचालित है।
आयुष विभाग द्वारा सभी  विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों, आमजनों और गणमान्य नागरिकों से अपील किया गया है कि उक्त आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास में अपना अमूल्य योगदान दे और योग दिवस के अवसर पर सक्रिय एवं व्यापक सहभागिता सुनिश्चित कर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

  • Related Posts

    संघर्ष से समृद्धि की ओर बरमकेला के विद्याधर यादव ने भेड़ और गाय पालन से गढ़ी स्वरोजगार की नई इबारत

    रायपुर, 25 अगस्त 2026/ग्रामीण इलाकों में खेती के साथ पशुपालन किसानों की आमदनी बढ़ाने का एक अहम जरिया है। खासकर भेड़ पालन को कम जगह और अपेक्षाकृत सीमित संसाधनों में…

    Read more

    बस्तर में 48 घंटे का मिशन रीयूनाइट सफल

      वन विभाग और ग्रामीणों की सजगता से दो तेंदुआ शावकों को मिला मां का साथ रायपुर, 25 अगस्त 2026/ बस्तर के घने जंगलों में वन विभाग और ग्रामीणों की…

    Read more

    NATIONAL

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें