Ro no D15139/23

कलेक्टर ने ली समय सीमा की बैठक, लंबित प्रकरणों को समय सीमा पर निराकरण करने के निर्देश दिए

अम्बिकापुर 10 मार्च 2025/  कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक ली। उन्होंने विभागवार समय सीमा के लंबित प्रकरणों की जानकारी ली और लंबित प्रकरणों को समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।  कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग के पोषण ट्रैकर एप प्रविष्टि के प्रगति, पूरक पोषण आहार के लाभान्वित लोगों की जानकारी, आंगनवाड़ी भवन निर्माण की प्रगति, पोषण पुनर्वास केंद्र कार्य की जानकारी ली उन्होंने पोषण ट्रैकर एप प्रविष्टि संबंधी कार्यों में प्रगति लाने नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पीएम जनमन योजना के तहत चल रहे कार्यों पीएम आवास, सड़क निर्माण, आधार कार्ड, बैंक खाता, जनधन, जीवन ज्योति, सुरक्षा बीमा योजना, पेंशन, आयुष्मान कार्ड के शेष लंबित प्रकरणों को निराकरण करने हितग्राहियों को प्रोत्साहित कर निर्धारित लक्ष्य अनुसार निराकरण करने कहा। उन्होंने खाद्य विभाग से राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना सहित अन्य कार्यों की जानकारी लेकर शेष राशन कार्ड को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कृषि विभाग से पीएम किसान सम्मान निधि एवं किसान क्रेडिट कार्ड की विकास खंडवार जानकारी ली एवं प्रगति लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने गर्मी का मौसम आ रहा है उसे ध्यान में रखते हुए नागरिकों को पानी की  समस्या ना हो लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री भोसकर ने अनुकंपा नियुक्ति, धान उठाव, आयुष्मान कार्ड की प्रगति, पीएम जनमन योजना के तहत चल रही कार्यों की प्रगति, जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति की जानकारी लेकर शेष बचे कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने एमडीए के तहत फाइलेरिया के लिए दवाई वितरण किया जा रहा है दवाई की उपलब्धता की जानकारी ली तथा नागरिकों को आवश्यक जानकारी देकर दवाई प्रदाय करने के निर्देश दिए।  इस दौरान उन्होंने पीएम पोर्टल के लंबित प्रकरणों की जानकारी ली एवं समय सीमा में निराकरण करने कहा।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, एसडीएम श्री फागेश सिन्हा सहित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    स्माइल योजना के क्रियान्वयन हेतु स्वैच्छिक संस्थाओं स्थानीय निकायों से प्रस्ताव आमंत्रित

    अम्बिकापुर 01 अप्रैल 2026/   समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने बताया कि SCHEME OF SUPPORT FOR MARGINALIZED INDIVDUALS FOR LIVELIHOOD AND ENTERPRISES (SMILE)  योजनांतर्गत भिक्षावृत्ति में लिप्त व्यक्तियों का…

    Read more

    18 शासकीय ग्रामीण तालाब का मत्स्य पालन हेतु पट्टा आबंटित

    अम्बिकापुर 01 अप्रैल 2026/   मत्स्य पालन विभाग के उप संचालक ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की मछली पालन नीति निर्देश अन्तर्गत जिले के सीतापुर, लुण्ड्रा, मैनपाट, उदयपुर तथा अम्बिकापुर विकासखण्ड…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…