Ro no D15139/23

गणतंत्र दिवस समारोह के गरिमामय आयोजन हेतु कलेक्टर ने ली बैठक

जशपुरनगर  08 जनवरी 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने मंगलवार को जिला कार्यालय सभा कक्ष में आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस आयोजन की तैयार के संबंध में बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने विभाग प्रमुखों को दिए गए दायित्वों का निर्वहन गंभीरता से करने के लिए कहा। उन्होंने प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस जिले में हर्षोउल्लाश के साथ गरिमामय ढंग से मनाने के लिए सभी अधिकारियों को तैयारी करने एवं जिला स्तर पर शासकीय विभागों द्वारा झांकियों के निर्माण हेतु निर्देशित किया।

उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय में परेड आयोजित की जाएगी। जिला मुख्यालय को छोड़कर अन्य किसी भी स्थान में परेड नहीं होगी। जनपद पंचायत स्तर एवं तहसील स्तर पर भी समारोह का आयोजन किया जाएगा। जनपद पंचायत मुख्यालय पर संबंधित जनप्रतिनिधियों द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। इसी प्रकार नगर पालिका नगर पंचायत ग्राम पंचायत में भी जनप्रतिनिधियों द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। उन्होंने स्कूली बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति कराने के लिए सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों हेतु समिति बना कर ट्रायल दो दिवस पूर्व आयोजित करने को कहा। सभी शासकीय और सार्वजनिक भवनों में ध्वजारोहण के साथ ही गणतंत्र दिवस संध्या में रोशनी भी की जाएगी।
कलेक्टर ने अधिकारियों को रणजीता स्टेडियम गणतंत्र दिवस की तैयारी के लिए बैठक व्यवस्था, बेरिकेटिंग, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, विद्युत व्यवस्था सहित अन्य तैयारियां करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू, एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी, नंदजी पाण्डेय, ओंकार यादव, डिप्टी कलेक्टर विश्वास राव मस्के, हरिओम द्विवेदी, प्रशांत कुशवाहा सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    लापरवाही और नियम उल्लंघन पर संबंधित बस ऑपरेटरों के विरुद्ध होगी कार्रवाई रू कलेक्टर रोहित व्यास चालकों-कर्मचारियों का पुलिस चरित्र सत्यापन और  मेडिकल परीक्षण अनिवार्य रूप से कराने दिए निर्देश कलेक्टर ने जिले में संचालित समस्त निजी बस ऑपरेटरों की बैठक लेकर बस संचालन व्यवस्था की समीक्षा

     जशपुरनगर 24 मार्च 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले में संचालित समस्त निजी बस ऑपरेटरों की बैठक लेकर बस संचालन व्यवस्था की समीक्षा की बैठक के दौरान…

    Read more

    कृषि क्रांति एक्सपो में उमड़ा किसानों का सैलाब 17 कंपनियों ने दिखाई रुचि मिलेट, औषधीय एवं उद्यानिकी फसलों के निर्यात को मिलेगा बढ़ावा किसानों को मिले नए बाजार के अवसर

      जशपुरनगर 24 मार्च 2026/ जिला प्रशासन जशपुर द्वारा कुनकुरी में आयोजित कृषि क्रांति एक्सपो में किसानों का उत्साह चरम पर दिखाई दे रहा है। एक्सपो के अंतर्गत आयोजित डेमॉन्स्ट्रेशन कार्यक्रम…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे