कलेक्टर ने जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं जिला परामर्शदात्री समिति की बैठक ली

शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्र्गत ऋण वितरण पर दिया जोर
– कलेक्टर ने हितग्राहियों को समय पर ऋण का वितरण नहीं करने पर बैंकर्स के प्रति नाराजगी जाहिर की
– हितग्राहियों को समय पर ऋण का वितरण करने के दिए निर्देश
– परिणाम मूलक कार्य करते हुए कार्यों में गति लाने कहा
राजनांदगांव 27 नवम्बर 2025। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं जिला परामर्शदात्री समिति की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत जनसामान्य की बेहतरी के लिए उन्हें अधिक से अधिक ऋण प्रदान करें। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद ऋण लेकर अपना व्यवसाय एवं लघु उद्यम प्रारंभ करते है। ऐसे में उनके प्रकरणों पर संवेदनशीलतापूर्वक विचार करते हुए उन्हें अधिक से अधिक ऋण प्रदान करें। कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना अंतर्गत लंबित प्रकरणों को देखते हुए नाराजगी जाहिर करते हुए बैंकर्स से कहा कि इस कार्य में रूचि लेते हुए ऋण स्वीकृति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि शासन की ऐसी महत्वपूर्ण योजना के माध्यम से जनमानस के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते है। उन्होंने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना जैसी महत्वपूर्ण योजना के तहत लघु उद्यमियों को ऋण प्रदान कर प्रोत्साहित करें। उन्होंने बैंकर्स से विभिन्न योजनाओं के तहत आवेदनों के निरस्त होने के कारणों की समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना में एक सप्ताह के भीतर प्रगति लाने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में कार्य की धीमी प्रगति के प्रति नाराजगी जाहिर की तथा इसमें सुधार लाने के लिए कहा।
कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिला स्वसहायता समूह को व्यवसाय प्रारंभ करने के लिए ऋण प्रदान करें। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना सहित शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत ऋण स्वीकृति करने के लिए कहा। उन्होंने इस दिशा में परिणाम मूलक कार्य करते हुए कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए। बैंकवार शासन के विभिन्न योजनओं के तहत प्रदान किए जाने वाले ऋण के संबंध में जानकारी ली। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत विभिन्न उद्यमों के लिए महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं को ऋण देकर उन्हें प्रोत्साहित करें। उन्होंने उनके बैंक लिंकेज तथा आवेदनों के अस्वीकृति के कारणों के संबंध में चर्चा की। बैठक में अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, लीड बैंक ऑफिसर श्री मुनीष शर्मा, डीडीएम नाबार्ड श्री मनोज नायक प्रबंधक भारतीय रिजर्व बैंक रायपुर श्री सदानंद बासके सहित अन्य अधिकारी एवं बैंकर्स उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सक्ती वन परिक्षेत्र एवं उड़नदस्ता की संयुक्त कार्रवाई

      जैजैपुर क्षेत्र के दो आरा मिल सीलबंद रायपुर, 13 फरवरी 2026/ वन संरक्षण एवं अवैध लकड़ी परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से वन विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई की…

    Read more

    सुर, संस्कृति और श्रद्धा का संगम बनेगा पाली महोत्सव 2026

      उपमुख्यमंत्री मंत्री  अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल *मीत ब्रदर्स, खुशबू ग्रेवल, कनिका कपूर और अनुज शर्मा की सुरमयी शामों से सजेगा पाली महोत्सव 2026* *छत्तीसगढ़ी…

    Read more

    NATIONAL

    वैलेंटाइन डे पर प्यार से तैयार करें ये स्ट्रॉबेरी बनाना स्मूदी

    वैलेंटाइन डे पर प्यार से तैयार करें ये स्ट्रॉबेरी बनाना स्मूदी

    बांग्लादेश चुनाव परिणाम: Gen Z का भरोसा BNP पर!

    बांग्लादेश चुनाव परिणाम: Gen Z का भरोसा BNP पर!

    बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत, PM मोदी ने तारिक रहमान को दी बधाई

    बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत, PM मोदी ने तारिक रहमान को दी बधाई

    बंगाल में SIR: महीने भर में पैदा हो गए एक महिला के 2 बच्चे, जन्म से दो दिन पहले जारी हो गया बर्थ सर्टिफिकेट

    बंगाल में SIR: महीने भर में पैदा हो गए एक महिला के 2 बच्चे, जन्म से दो दिन पहले जारी हो गया बर्थ सर्टिफिकेट

    सीए प्रोटेक्शन एक्ट पर उठी आवाज़ — रवि ग्वालानी राज्यसभा में विवेक कृष्ण तंखा ने सी ए प्रोटेक्शन एक्ट का प्रस्ताव रखा

    सीए प्रोटेक्शन एक्ट पर उठी आवाज़ — रवि ग्वालानी राज्यसभा में विवेक कृष्ण तंखा ने सी ए प्रोटेक्शन एक्ट का प्रस्ताव रखा

    कानपुर लैंबॉर्गिनी हादसा: तंबाकू कारोबारी का बेटा गिरफ्तार, डरा हुआ नजर आया शिवम,

    कानपुर लैंबॉर्गिनी हादसा: तंबाकू कारोबारी का बेटा गिरफ्तार, डरा हुआ नजर आया शिवम,