Ro no D15139/23

कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की ली बैठक

पात्र हितग्राहियों को वन अधिकार पट्टा देने के लिए आवेदन प्रक्रिया में लाएं तेजी

जशपुरनगर 07 जनवरी 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट सभा कक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, भू अभिलेख सुधार, अभिलेख शुद्धता, नक्शा बटांकन, व्यपवर्तन, खाता विभाजन, अभिलेख डिजिटलीकरण एवं अन्य राजस्व संबंधित लंबित प्रकरणों का समय-सीमा के भीतर निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पूर्व में लंबित प्रकरणों का निराकरण भी प्राथमिकता से करने को कहा। उन्होंने अविवादित नामांतरण के प्रकरणों को समय-सीमा के भीतर निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। सीमांकन के प्रकरणों को भी गंभीरता से लेने के लिए कहा है। इसके साथ ही आधार प्रविष्टि के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने पात्र हितग्राहियों को वन अधिकार पट्टा देने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विकासखण्डों में शिविर लगाकर भू-अर्जन के प्रकरणों के तहत पात्र हितग्राहियों को मुआवजा राशि का वितरण भी प्राथमिकता से करने के लिए कहा है।
कलेक्टर ने अभिलेख शुद्धता, डिजिटल हस्ताक्षर, नक्शा अद्यतीकरण के कार्यों को भी सभी एसडीएम को प्राथमिकता से करने के लिए कहा है। उन्होंने सभी एसडीएम को स्कूली बच्चों के लिए जाति प्रमाण पत्र बनाने हेतु विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों के साथ समन्वय कर शिविरों का आयोजन करने के निर्देश दिए। साथ ही अपार आई.डी बनाने के लिए कई प्रकरणों में जन्म प्रमाण-पत्र की आवश्यकता को देखते हुए एसडीएम अपने-अपने अनुविभाग अंतर्गत समस्त शैक्षणिक संकुलों में तिथि वार जन्म प्रमाण-पत्र शिविर का आयोजन करते हुए यथाशीघ्र जन्म प्रमाण पत्र जारी करने को कहा गया है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू,

 एसडीएम ओंकार यादव, आकांक्षा त्रिपाठी, नंदजी पांडेय, आर.एस.लाल सहित सभी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री ने कुनकुरी कबीर आश्रम के सदस्यों को सामुदायिक वन अधिकार पत्र वितरित किए

    जशपुरनगर 27 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज  कैम्प कार्यालय बगिया में कुनकुरी विकासखंड के वार्ड सभा कुनकुरी के कबीर आश्रम के सदस्यों को सामुदायिक वन अधिकार पत्र का…

    Read more

    मुख्यमंत्री श्री साय का बगिया आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत

    जशपुरनगर 26 मार्च 2026/मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन पर बगिया हेलीपैड में आमजनों सहित अधिकारी कर्मचारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस…

    Read more

    NATIONAL

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने