Ro no D15139/23

जल जीवन मिशन बिहालब गांव में 75 क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन द्वारा हर घर तक पहुंच रहा जल

शुद्ध पेयजल की उपलब्धता से जल जनित रोगी से मिली है मुक्ति
बिहालब निवासी महेश्वर साहू और संतु राम ने हर घर जल पहुंचने से खुशी जाहिर करते हुए   मुख्यमंत्री श्री साय का किया धन्यवाद

जशपुरनगर 07 जनवरी 2025/ कांसाबेल विकासखंड के ग्राम पंचायत पतरापाली के आश्रित गांव बिहाबल में जल जीवन मिशन का कार्य पूर्ण हो चुका है। ग्राम में 2 उच्च स्तरीय जलागार स्ट्रक्चर लगा हुआ है जिसकी क्षमता 20000 लीटर हैे और कुल 75 क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन द्वारा सभी के घरों को पानी दिया जा रहा है। बिहाबल ग्राम अब हर घर जल श्रेणी में शामिल हो गया है। घर पर शुद्ध जल मिलने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। बिहालब निवासी महेश्वर साहू और संतु राम ने योजना का लाभ देने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया है।
हितग्राही महेश्वर साहू जिनका घर मुख्य बस्ती में है घर-घर नल से पानी पहुंचने से काफी खुश हैं वे बताते हैं कि जल जीवन मिशन के आने से पूर्व यहां के ग्रामीण पानी की आवश्यकता के लिए हैंडपंप कुओं एवं नदी पर आश्रित रहते थे विशेषकर महिलायें जो परिवार के पानी के लिए हैंडपंप एवं कुओं से पानी लाती थी अब वो समस्या योजना के आने से खत्म हो गया है। इसी प्रकार हितग्राही सातु राम ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि शुद्ध पेयजल की अभाव में तबियत खराब होने की समस्या होती थी। अब स्वच्छ और शुद्ध पानी घर पर ही मिल रहा है इससे पानी व्यवस्था की समस्या खत्म हो गई है और समय की भी बचत हो रही है जिससे हम किसान अन्य कार्य में अपना अधिक समय दे पा रहे हैं अब जांच किया हुआ शुद्ध पानी मिल रहा है जिससे पीने से तबीयत खराब होने में काफी कमी आई है।

  • Related Posts

    पीएम धन-धान्य कृषि योजना में जशपुर मॉडल की हुई सराहना कृषकों की आय बढ़ाने, जल संरक्षण और खरीफ तैयारियों पर विशेष जोर केंद्र सरकार ने जिले की कार्ययोजना को बताया प्रभावी

      जशपुरनगर 10 जून 2026/ प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के अंतर्गत जशपुर जिले में किए जा रहे नवाचारों, कृषि विकास कार्यों एवं किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में किए जा…

    Read more

    11 जून को जशपुर में बी.एड. एवं बी.एससी. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा आयोजित परीक्षाओं को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने पर्यवेक्षक नियुक्ति

      जशपुरनगर 10 जून 2026/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम), रायपुर द्वारा 11 जून 2026 को बी.एड. एवं बी.एससी. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा-2026 का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा पूर्वाह्न 10रू00 बजे से…

    Read more

    NATIONAL

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी