Ro no D15139/23

कलेक्टर ने जल जीवन मिशन की ली समीक्षा बैठक

अधिकारियों को योजना के प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश
हर घर जल प्रमाणिकरण कार्य मे गम्भीरता से प्रगति लाने हेतु किया निर्देशित

कलेक्टर  अजीत वसंत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में  जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की  समीक्षा बैठक लेकर जिले में जल जीवन मिशन  योजनांतर्गत चल रही जल आपूर्ति कार्यो की प्रगति की जानकारी ली।  उन्होंने  मिशन अंतर्गत जिले में किए गए कार्य एवं  उपलब्धि की विस्तृत समीक्षा करते हुए समय पर गुणवत्तापूर्ण कार्य  पूर्ण करने हेतु अधिकारियों को  आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर ने जल जीवन मिशन अंतर्गत जिले में स्वीकृत योजनाओं में स्त्रोत निर्माण स्थिति की जानकारी लेते हुए शेष स्थानों में आवश्यकता अनुसार स्त्रोत निर्माण कार्य शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए । “हर घर जल प्रमाणिकरण“  कार्य की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को इस योजना में गंभीरता से प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए साथ ही हर घर जल प्रमाणिकरण कार्य की रिपोर्टेड स्थिति में भी तेजी लाने निर्देशित किया।
बैठक में कलेक्टर ने एकल ग्राम योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन पानी टंकियों को शीघ्र पूरा करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। साथ ही मल्टी विलेज योजना एतमानगर की कार्य प्रगति की भी जानकारी लेते हुए अधिकारियों को योजना के प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने निर्देशित किया।
बैठक में  क्रेडा विभाग द्वारा जल जीवन मिशन अंतर्गत किए सोलर पंप आधारित मिनी जल प्रदाय योजना की जानकारी लेते हुए स्रोत निर्माण के कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पानी टंकी निर्माण, सोलर डयूल पंपो की स्थापना सहित किए जा रहे अन्य कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।
कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि सभी योजनाओं में गुणवत्ता, समयबद्धता और ग्रामीणों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि जल जीवन मिशन के तहत हर घर को सुरक्षित और पर्याप्त जल आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।  साथ ही अधिकारियों को कार्य प्रगति पर सतत निगरानी रखने एवं संचालित सभी कार्यो में प्रगति लाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता   रमन उरांव,  सहायक अभियंता क्रेडा  श्री दीपक साहू सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान