Ro no D15139/23

कलेक्टर ने जनपद पंचायत सीईओ, समाज कल्याण विभाग और सर्व परियोजना अधिकारी की ली समीक्षा बैठक

विकास खंडों में दिव्यांग शिविर का आयोजन कर दिव्यांगों का मेडिकल जांच करने के दिए निर्देश
शिविर के माध्यम से आवश्यक सहायता व उपकरण प्रदान करने के लिए कहा

जशपुरनगर 22 अप्रैल 2025 / कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, उपसंचालक समाज कल्याण विभाग व सर्व परियोजना अधिकारी जिला पंचायत की बैठक लेकर विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ दिलाने शिविर आयोजित करने सहित इसके प्रसार करने के लिए निर्देशित भी किया। कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग को प्रत्येक विकासखंडों में अलग- अलग सफ्ताह  दिव्यांग शिविर का आयोजन कर दिव्यांगों का मेडिकल जांच कर आवश्यक सहायता व उपकरण प्रदान करने के निर्देश भी दिए।
आजीविका मिशन के कार्यों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने कहा कि बीसी सखी शत प्रतिशत ग्रामों से जुड़े होने चाहिए, ताकि बैंक के द्वारा हितग्राहीमूलक एवं अन्य योजनाओं की राशि बिना किसी परेशानी के सही समय पर हितग्राही को मिल सके। उन्होंने निःशक्त, दिव्यांगजन, वृद्ध व्यक्तियों को पेंशन, महतारी सहित अन्य योजनाओं की राशि घर जाकर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। जनपद पंचायत सीईओ के कार्यों के समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण की प्रगति, डोर-टू डोर कचरा कलेक्शन, सेग्रीगेशन शेड की प्रगति, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट, मनरेगा की भौतिक प्रगति की जानकारी ली और समस्त कार्यों को समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता हेतु किए जा रहे श्रमदान को प्रोत्साहित करने को कहा। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृति कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने आवास प्लस टू के तहत सर्वे कार्य हेतु गांवों में चौपाल, शिविर व अन्य कार्यक्रमों का आयोजन कर इसकी जानकारी देने के साथ ही आवेदन लेने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही उन्होंने जन्म, मृत्यु का पंजीयन लगातार अपडेट करने और प्रमाण पत्र समय पर जारी करने को कहा।  कलेक्टर ने  निर्देश देते हुए कहा कि मृत्यु प्रमाण पत्र जारी होते ही उनका नाम राशन कार्ड से हटाने के साथ ही जिन्हें पेंशन, महतारी सहित अन्य योजनाओं को लाभ मिल रहा है, उनका नाम विलोपित कराएं। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, अपर मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रदीप कुमार राठिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

  • Related Posts

    इन्दिरा चौक से विभिन्न प्रमुख मार्गों के उन्नयन एवं मजबूतीकरण कार्य का तकनीकी स्वीकृत हेतु उच्च कार्यालय प्रेषित

    स्वीकृत प्राप्त होते ही किया जाएगा कार्य प्रारंभ जशपुरनगर 29 मार्च 2026/ विकासखंड पत्थलगांव के इन्दिरा चौक से जशपुर रोड लंबाई 2.00 कि.मी., इन्दिरा चौक से अम्बिकापुर रोड लंबाई 1.50 कि.मी.…

    Read more

    मुख्यमंत्री ने नगर पालिका के डिजिटल डोर सुविधा का किया शुभारंभ

    जशपुर के आम नागरिक क्यूं आर कोड के माध्यम से घर बैठे जल कर संपत्ति कर दुकान कर का भुगतान कर सकेंगे एचडीएफसी बैंक ने क्यूं आर कोड बनाकर नगर…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….