Ro no D15139/23

कलेक्टर ने ली पीएम आवास योजना की समीक्षा बैठक सतत मॉनिटरिंग एवं तय समय-सीमा में लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश

अंबिकापुर 09 फरवरी 2026/  कलेक्टर  अजीत वसंत ने आज ग्रामीण आवास योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), जनमन आवास योजना तथा मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत स्वीकृत आवासों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

समीक्षा के दौरान बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत वर्ष 2024-25 में स्वीकृत 32,195 आवासों में से 18,262 आवास पूर्ण किए जा चुके हैं। कलेक्टर ने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया कि शेष अपूर्ण आवासों को माहवार लक्ष्य के अनुसार शीघ्र पूर्ण कराया जाए। साथ ही 5,487 अप्रारंभ आवासों को तत्काल प्रारंभ कर समय-सीमा में पूर्ण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जनमन आवास योजना की समीक्षा में बताया गया कि स्वीकृत 2,565 आवासों में से 1,371 आवास पूर्ण हो चुके हैं। शेष आवासों में से 524 को 31 मार्च 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने विशेष रूप से जनपद पंचायत मैनपाट, बतौली, सीतापुर एवं लखनपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को जनमन आवासों की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत भी प्रगति की समीक्षा की गई। योजना के तहत जनपद पंचायत अम्बिकापुर में 48, बतौली में 18, लखनपुर में 111, मैनपाट में 37, सीतापुर में 23 तथा उदयपुर में 44, कुल 471 आवासों को 31 मार्च 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित है।

कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनांतर्गत निर्धारित लक्ष्यों को तय समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। साथ ही पीएम आवास योजनाओं की सतत मॉनिटरिंग की जाए।

इस दौरान जिला पंचायत सीईओ  विनय कुमार अग्रवाल सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के लिए रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित: कृषि मंत्री रामविचार नेताम

    *किसानों से अपील : भूमि धारिता एवं पात्रता अनुसार ही उर्वरक का करें भंडारण, ताकि सभी किसान हो सकें लाभान्वित* *वैकल्पिक पौध पोषण के लिए “नील हरित काई” के मदर…

    Read more

    मुख्यमंत्री श्री साय का बगिया आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत

    जशपुरनगर 26 मार्च 2026/मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन पर बगिया हेलीपैड में आमजनों सहित अधिकारी कर्मचारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार