Ro no D15139/23

ऑनलाइन सट्टा जुआ पर कबीरधाम पुलिस का प्रहार

कवर्धा। पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह (भापुसे) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र कुमार बघेल एवं श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन में कबीरधाम जिले में ऑनलाइन सट्टा एवं जुआ जैसी अवैधानिक गतिविधियों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कवर्धा पुलिस द्वारा ऑनलाइन सट्टा खेलने एवं खिलाने में संलिप्त एक व्यक्ति को पकड़ा गया है।

दिनांक 08.02.2026 को थाना कवर्धा द्वारा की गई कार्रवाई में राजा उर्फ सतप्रीत सिंह खुराना, निवासी कवर्धा, को मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालन करते हुए पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से ऑनलाइन सट्टा में प्रयुक्त मोबाइल फोन एवं डिजिटल साक्ष्य बरामद कर जप्त किए गए हैं। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी ली जा रही है।

पुलिस अधीक्षक कबीरधाम की ओर से स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि जिले में ऑनलाइन सट्टा, जुआ, अवैध धन के लेन-देन एवं इससे जुड़े नेटवर्क को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्ति चाहे सीधे जुड़े हों या पर्दे के पीछे रहकर संचालन कर रहे हों, सभी को चिन्हित कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कबीरधाम पुलिस आमजन को भी आगाह करती है कि ऑनलाइन सट्टा एवं जुआ न केवल अवैधानिक है बल्कि आर्थिक और सामाजिक रूप से गंभीर नुकसान पहुंचाने वाला अपराध है। इस प्रकार की गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर किसी प्रकार की रियायत नहीं दी जाएगी।

कबीरधाम पुलिस की अवैध गतिविधियों के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

  • Related Posts

    राष्ट्रपति भवन में गूंजेगी धमतरी के नगरी की मांदर की थाप”

    स्वतंत्रता दिवस पर सरईटोला के कलाकार देंगे गुट्टा मांदर नृत्य की प्रस्तुति, राष्ट्रीय मंच पर दिखेगी छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोकसंस्कृति धमतरी, 12 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला,…

    Read more

    नर सेवा ही नारायण सेवा है।* सीनियर सिटीजन समिति ने बांटे जूते-मोजे, कॉपियां और ‘मेरी पहली पुस्तक-पहाड़ा

    58 सदस्यों ने जुटाए 21 हजार रुपए; डीईओ बोले- समाजसेवी संस्था की पहल अनुकरणीय, एडीशनल एसपी ने भी बच्चों का बढ़ाया हौसला कवर्धा से करीब 12 किलोमीटर दूर मैकल पर्वत…

    Read more

    NATIONAL

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम