Ro no D15139/23

ग्राम छाती में मखाना खेती की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा

गंगरेल फ्रेश बाजार स्थल का भी किया निरीक्षण

धमतरी, 4 जुलाई 2025/कलेक्टर श्री अविनाश मिश्रा ने आज छाती गांव पहुंचकर मखाना की खेती हेतु चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें जानकारी दी गई कि गांव में कुल 13 तालाब हैं, जिनमें से 10 तालाबों की सफाई का कार्य प्रगति पर है। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि तालाबों की सफाई पूर्ण होने के बाद उनके किनारों पर नारियल के पौधे लगाए जाएं, जिससे पर्यावरण लाभ के साथ ग्रामीणों को अतिरिक्त आय का स्रोत मिल सके। इसके साथ ही कलेक्टर ने सम्बलपुर कृषि विज्ञान केंद्र को निर्देश दिए कि मखाना की खेती के लिए 200 एकड़ का लक्ष्य निर्धारित करें। उन्होंने शहर के अन्य उपयुक्त तालाबों की भी पहचान कर सूची तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि मखाना की खेती को और विस्तार दिया जा सके।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने छाती गांव में प्रस्तावित गंगरेल फ्रेश बाजार स्थल का भी अवलोकन किया। मछली पालन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस बाजार में गंगरेल जलाशय से प्राप्त ताजे मछलियों की बिक्री की जाएगी और मछली आधारित व्यंजन भी तैयार कर बेचे जाएंगे। कलेक्टर ने इस स्थल पर तात्कालिक रूप से आवश्यक अस्थायी निर्माण करने के निर्देश देते हुए कहा कि इस बाजार से स्थानीय मछुआरों को रोजगार मिलेगा और रायपुर की ओर जाने वाले यात्रियों को ताजी व गुणवत्तापूर्ण मछलियाँ उपलब्ध होंगी।

  • Related Posts

    धमतरी में मखाना की खेती को मिलेगा बढ़ावा, किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में नई पहल

    धमतरी, 24 फरवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पारंपरिक फसलों के साथ अब मखाना की खेती किसानों के लिए एक नया और लाभकारी विकल्प बनकर उभर…

    Read more

    धमतरी में ‘STREE’ परियोजना की जल्द होगी शुरुआत

    अधिकारियों ने किया स्थल निरीक्षण, पॉलिटेक्निक कॉलेज में बनेगा महिला स्किल सैटेलाइट सेंटर धमतरी। जिले में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत ‘STREE’ परियोजना की जल्द…

    Read more

    NATIONAL

    केरल का नाम बदलने पर बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को क्यों आया गुस्सा?

    केरल का नाम बदलने पर बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को क्यों आया गुस्सा?

    US बोला: चीन के पास 2030 तक होंगे 1000 परमाणु हथियार, बीजिंग को इस संधि में लाना चाहते हैं ट्रंप

    US बोला: चीन के पास 2030 तक होंगे 1000 परमाणु हथियार, बीजिंग को इस संधि में लाना चाहते हैं ट्रंप

    इमरान खान की दाईं आंख बचाने की कोशिश, इंजेक्शन का दूसरा डोज लगा; 85% रोशनी जा चुकी

    इमरान खान की दाईं आंख बचाने की कोशिश, इंजेक्शन का दूसरा डोज लगा; 85% रोशनी जा चुकी

    सीमा सुरक्षा, तस्करी और बीएसएफ पर TMC का बड़ा हमला, अमित शाह से पूछे तीखे सवाल

    सीमा सुरक्षा, तस्करी और बीएसएफ पर TMC का बड़ा हमला, अमित शाह से पूछे तीखे सवाल

    तेज बारिश, जोरदार धमाका और फिर जंगल में लग गई आग, चतरा विमान हादसे का खौफनाक मंजर

    तेज बारिश, जोरदार धमाका और फिर जंगल में लग गई आग, चतरा विमान हादसे का खौफनाक मंजर

    लखमा,नेताम-शराब चीज ही ऐसी है न छोड़ी जाए,अश्लील डांस कला है, मोदीजी, एक को मजा को सजा ? क्या इसी दिन के लिये टीना मुनीम ने अनिल अंबानी से शादी की थी ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    लखमा,नेताम-शराब चीज ही ऐसी है न छोड़ी जाए,अश्लील डांस कला है, मोदीजी, एक को मजा को सजा ? क्या इसी दिन के लिये टीना मुनीम ने अनिल अंबानी से शादी की थी ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…