Ro no D15139/23

कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, ई-ऑफिस के तहत ऑनलाइन फाइल निराकरण के निर्देश

कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में जिले के सभी विभागों के अधिकारियों को ई-ऑफिस प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि 01 जनवरी 2026 से ई-ऑफिस की शुरुआत हो चुकी है, अतः सभी विभाग शीघ्र ऑनबोर्ड होते हुए फाइलों का निराकरण अनिवार्य रूप से ऑनलाइन माध्यम से करें। उन्होंने निर्देश दिए कि ई-ऑफिस प्रणाली का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

कलेक्टर ने सभी विभागों को ई-अटेंडेंस के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करने के भी निर्देश दिए और इसका अनिवार्य रूप से पालन करने को कहा। उन्होंने अवैध उत्खनन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि ऐसी शिकायत प्राप्त होने पर राजस्व एवं खनिज विभाग द्वारा तत्काल और कड़ी कार्रवाई की जाए।

इसके साथ ही कलेक्टर ने सभी नगरीय निकायों को अवैध कब्जों के विरुद्ध अभियान चलाने तथा शहर में साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता जनहित से जुड़े कार्यों का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निराकरण करना है।

इस अवसर पर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन तथा डीएफओ श्री लोकनाथ पटेल सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    महिलाओं के मोबाईल में बजी खुशियों की घंटी , महतारी वंदन की 26वीं किश्त जारी

    *68.48 लाख महिलाओं के खाते में ट्रांसफर हुए 641.62 करोड़ रूपए* *हितग्राही महिलाओं को अब तक 16,240 करोड़ की मदद* रायपुर, 6 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु…

    Read more

    कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन

    *रायपुर, धमतरी, गरियाबंद और बालोद जिले के मखाना उत्पादन क्षेत्रों का बनेगा सर्किट* *फसल परिवर्तन, कृषि विस्तार एवं आधुनिक कृषि पर जोर* रायपुर, 06 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….