Ro no D15139/23

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

25 जनवरी को नि:शुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर के समापन कार्यक्रम की तैयारी करने के दिए निर्देश
– बच्चों के लिए घर में पढ़ाई का होना चाहिए कोना
कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस की तैयारी के लिए सभी अधिकारियों को दायित्व सौंपा। उन्होंने झांकी, सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित अन्य व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना शाासन की महती योजना है। जनमानस को इस योजना के संबंध में जानकारी देने एवं लाभान्वित करने के लिए सूर्यसभा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने आवासीय कालोनी में सोलर पैनल लगवाने तथा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के फायदे बताने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि 25 जनवरी 2026 तक शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय पेण्ड्री राजनांदगांव में सुरक्षा चक्र के तहत नि:शुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के समापन कार्यक्रम की तैयारी करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने आयुष्मान योजना अंतर्गत शेष छूटे हुए हितग्राहियों के लिए शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड  बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि बच्चों के लिए घर में पढ़ाई का कोना होना चाहिए, ताकि बच्चों में अपने निर्धारित जगह पर पढऩे की आदत बनी रहे।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  सुरूचि सिंह ने कहा कि पालक चौपाल में आने वाली उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की निरंतर जांच के लिए समन्वय करते हुए कार्य करें। पोषण पुनर्वास केन्द्र के माध्यम बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इस अवसर पर वन मंडलाधिकारी  आयुष जैन, अपर कलेक्टर   सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर  प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त  अतुल विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान सभी एसडीएम एवं तहसीलदार वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।

  • Related Posts

    जनदर्शन में प्राप्त आवेदन पर की गई त्वरित निराकरण

    *- श्रमिकों को किया गया 25056 रूपए का भुगतान* राजनांदगांव 06 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित एवं प्रभावी…

    Read more

    सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में लगाया जा रहा एचपीवी वैक्सीन

    राजनांदगांव 06 अप्रैल 2026। एचपीवी वैक्सीन गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बचाव के लिए जिला चिकित्सालय राजनांदगांव में प्रतिदिन एचपीवी वैक्सीनेशन किया जा रहा है। इसके साथ ही जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….