
कलेक्टर विलास भोसकर ने मंगलवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग परीक्षा 2024 में चयनित जिले के युवाओं को सम्मानित किया। कलेक्टर ने शॉल, श्रीफल भेंट कर उन्हें बधाई दी। उन्होंने सभी से परिचय लिया तथा नए दायित्व के बेहतर निर्वहन हेतु शुभकामनाएं दीं। इस दौरान युवाओं के माता- पिता एवं परिजन भी उपस्थित रहे। इस दौरान पीएससी परीक्षा में चयनित कुल 06 युवाओं को सम्मानित किया गया। इनमें सीतापुर के मयंक मंडावी (डिप्टी कलेक्टर), मैनपाट की चंचल पैंकरा (डिप्टी कलेक्टर), अम्बिकापुर के पंकज यादव (उप पुलिस अधीक्षक), सीतापुर के प्रसून गुप्ता (उप पुलिस अधीक्षक), सीतापुर की अनुजा बेक (आबकारी उप निरीक्षक), अम्बिकापुर के निखिल केसरी (राज्य कर निरीक्षक) शामिल हैं।









