Ro no D15139/23

कलेक्टर विलास भोसकर की अध्यक्षता में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक सम्पन्न

जिले में धान खरीदी की प्रगति और व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा, सुचारू एवं पारदर्शी संचालन हेतु दिए गए निर्देश
एसआईआर कार्य की समीक्षा में डिजिटाइजेशन में तेजी लाने, सम्बंधित अधिकारियों को फील्ड विजिट कर निरंतर मॉनिटरिंग करने दिए निर्देश


  कलेक्टर   विलास भोसकर की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में  साप्ताहिक  समय सीमा की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर   भोसकर ने जिले में धान खरीदी की प्रगति और व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संचालित हो। उन्होंने धान खरीदी केंद्रों पर हमाल, बारदाने की उपलब्धता सहित किसानों हेतु मूलभूत व्यवस्था जैसे पेयजल, बैठक व्यवस्था, शौचालय व्यवस्था की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि किसानों को टोकन कटवाने, तौल करवाने एवं भुगतान सम्बन्ध में किसी प्रकार की समस्या ना हो। उन्होंने कहा कि अवैध धान खरीदी एवं बेचने वालों पर कड़ी कार्यवाही हो, अधिकारी सतत निगरानी रखें, सूचना तंत्र मजबूत करें। कलेक्टर श्री भोसकर ने इस दौरान मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में प्रगति की समीक्षा की। इसके तहत बीएलओ के द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं के सत्यापन का कार्य  04 दिसम्बर तक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिकारी निरंतर फील्ड विजिट करें, कोटवारों से गांव-गांव में मुनादी करवाएं। रोजगार सहायक, सचिव, पटवारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सभी को कार्य में लगाएं, ताकि निर्धारित समय सीमा में शत प्रतिशत कार्य पूरा हो। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में  नेटवर्क की समस्या है, वहां से फॉर्म एकत्रित कर तहसील एवं अन्य कार्यालयों में अपलोड की कार्यवाही करें।
इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रगति की समीक्षा की गई, उन्होंने सर्व जनपद पंचायत सीईओ को जल्द से जल्द निर्माणाधीन आवासों को पूर्ण कराए जाने निर्देशित किया। लंबित राजस्व प्रकरणों की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण में देरी ना हो, आमजनों को किसी प्रकार की समस्या ना हो। बैठक में विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन, कलेक्टर जनदर्शन, जन चौपाल, जन शिकायत, पीजी पोर्टल आदि पर विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान डीएफओ   अभिषेक जोगावत, जिला पंचायत सीईओ   विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर   सुनील नायक,   राम सिंह ठाकुर,  अमृत लाल ध्रुव, नगर निगम कमिश्नर   डी एन कश्यप एवं  विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 
  • Related Posts

    उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों से संवर रहा छत्तीसगढ़ के बच्चों का भविष्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय आईबीसी24 ‘स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 2026’ कार्यक्रम में हुए शामिल*   *प्रदेश के सभी संभागों की टॉपर बेटियों को किया सम्मानित, प्रदान की स्कॉलरशिप*   *शिक्षा विकास का…

    Read more

    प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुकुलदैहान में सुरक्षा चक्र के तहत नि:शुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का हुआ आयोजन

    शिविर में 49 ग्रामीणों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण*   राजनांदगांव 19 अगस्त 2026। जिला प्रशासन राजनांदगांव एवं बाल्को मेडिकल सेंटर नवा रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में राजनांदगांव विकासख्ंाड के…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ