Ro no D15139/23

दृष्टीबाधित बच्चों को कलेक्टर विलास भोसकर ने प्रदान किया मोबाइल

अम्बिकापुर 24 अप्रैल 2025/ कलेक्टर श्री विलास भोसकर द्वारा गुरुवार को दृष्टिबाधित स्कूली बच्चों को एंड्रॉयड मोबाइल फोन, की-पेड, हेडफोन, एडाप्टर प्रदान किया गया । समग्र शिक्षा के नवाचारी योजना अंतर्गत बच्चों को यह उपकरण प्रदान किए गए। कलेक्टर श्री भोसकर ने बच्चों से उनके शैक्षिक गतिविधियों, स्वास्थ्य के संबंध में चर्चा की तथा संबंधित शिक्षकों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने बच्चों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने हेतु डीएमसी समग्र शिक्षा को निर्देश दिए।

छात्रों को इन उपकरणों के माध्यम से अध्ययन में सुविधा मिलेगी। मोबाईल के टॉक बैक के माध्यम से सुगमता से अध्ययन का कार्य कर सकेंगे। लाभान्वित दृष्टिबाधित बच्चों में  विकासखण्ड अम्बिकापुर के महेन्द्र सिंह तथा विकासखण्ड उदयपुर के हायर सेकेण्डरी स्कूल सलका की पुनिता, हाई स्कूल सोनतराई की राधे ,माध्यमिक शाला घुंचापुर की देवमुनी शामिल है।इसी प्रकार विकासखण्ड लखनपुर से हाई स्कूल चॉंदो की दुलेश्वरी एवं हाई स्कूल अंधला की अंजली, विकासखण्ड बतौली से हाई स्कूल महेशपुर से प्रिन्सी , अभय, सुनिता, रोहित, शिवनाथ, भानु कुमार, दिनेश कुमार, आयुष को उपकरण प्रदान किया गया।  इस दौरान अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, श्री ए.एल.ध्रुव, जिला मिशन समन्वयक श्री रवि शंकर तिवारी, एपीसी श्री दिनेश शर्मा उपस्थित रहे। वहीं बच्चों के साथ बीआरपी, स्पेशल एजुकेटर उपस्थित थे।

  • Related Posts

    अपर मुख्य सचिव  मनोज पिंगुआ का सरगुजा जिला प्रवास ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में जनगणना कार्य का किया निरीक्षण, सटीक एवं गुणवत्तापूर्ण सर्वेक्षण के दिए निर्देश

      अम्बिकापुर 08 मई 2026/  अपर मुख्य सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग  मनोज पिंगुआ आज शुक्रवार को सरगुजा जिला प्रवास पर रहे। उन्होंने जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा…

    Read more

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 45 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नवदंपत्तियों ने लिए सात फेरे, लूण्ड्रा विधायक सहित जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद

      अम्बिकापुर 08 मई 2026/  मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत आज जिले के लुण्ड्रा विकासखंड के लमगांव स्थित श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।…

    Read more

    NATIONAL

    एन एस राजा सुब्रमणि नए CDS, कृष्णा स्वामीनाथन होंगे नौसेना प्रमुख

    एन एस राजा सुब्रमणि नए CDS, कृष्णा स्वामीनाथन होंगे नौसेना प्रमुख

    सीएम सम्राट चौधरी ने नए मंत्रियों को दिए आदेश, कहा- मीडिया में बयान देने से पहले पूरी जानकारी रखें

    सीएम सम्राट चौधरी ने नए मंत्रियों को दिए आदेश, कहा- मीडिया में बयान देने से पहले पूरी जानकारी रखें

    Suvendu Adhikari Oath LIVE: ब्रिगेड ग्राउंड में पीएम का रोड शो, थोड़ी देर में शुभेंदु अधिकारी लेंगे शपथ

    Suvendu Adhikari Oath LIVE: ब्रिगेड ग्राउंड में पीएम का रोड शो, थोड़ी देर में शुभेंदु अधिकारी लेंगे शपथ

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : प्रदेशभर में 2300 से अधिक जोड़े बंधे परिणय सूत्र में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर से दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : प्रदेशभर में 2300 से अधिक जोड़े बंधे परिणय सूत्र में  महिला एवं बाल विकास मंत्री   लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर से दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश

    बंगाल कैबिनेट में दिखेगा गुजरात मॉडल, इन चेहरों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

    बंगाल कैबिनेट में दिखेगा गुजरात मॉडल, इन चेहरों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

    सहरसा में लगातार दूसरे दिन मिड-डे मील खाने से बच्चे बीमार,फिर मिला खाने में सांप

    सहरसा में लगातार दूसरे दिन मिड-डे मील खाने से बच्चे बीमार,फिर मिला खाने में सांप