Ro no D15139/23

कलेक्टर विलास भोसकर ने जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक ली

कार्य के भौतिक प्रगति की ली जानकारी, सभी कार्य समय सीमा में पूर्ण करने दिए कड़े निर्देश

अम्बिकापुर 18 जुलाई 2025/  कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता मिशन श्री विलास भोसकर के द्वारा  शुक्रवार को जिला कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में समूह जल प्रदाय योजना की प्रगति पर चर्चा करते हुए देवीटिकरा समूह जल प्रदाय योजना जिसमें 33 ग्रामों को पेयजल उपलब्ध कराया जाना है, के घटकों की बिंदुवार चर्चा की गई। इसमें इंटेकवेल का कार्य प्रारंभ नहीं किये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने एजेन्सी को इंटेकवेल, एमबीआर एवं जल शोधन संयंत्र के कार्य, पाईप लाईन एवं अन्य कार्यों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।  पोड़ी खुर्द समूह जल प्रदाय योजना जिसमें 79 ग्राम सम्मिलित हैं के एजेन्सी  के द्वारा अभी तक किये गये कार्यों की प्रगति की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि सभी कार्य समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कर लिए जाएं। इसी प्रकार दरिमा-करजी समूह जल प्रदाय योजना एवं खैरबार समूह जल प्रदाय योजना की ड्राइंग डिजाईन शीघ्र वेटिंग करा कर निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिये गये। कलेक्टर श्री भोसकर ने कहा कि कार्य की गम्भीरता को समझें, निर्धारित समय सीमा में कार्य प्रगति नहीं दिखने पर आवश्यक कार्यवाही के लिए तैयार रहें। इस दौरान बताया  गया कि एकल ग्राम योजना के अंतर्गत मार्च 2025 के पश्चात् उपलब्ध जल स्त्रोत वाले 160 अनुबंधों के भुगतान के उपरांत भी अभी तक 40 अनुबंधों में जल प्रदाय प्रारंभ नहीं किया गया है। जिसपर कलेक्टर श्री भोसकर द्वारा  संबंधित ठेकेदारों को नोटिस जारी किये जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने विद्युत विभाग को समन्वय स्थापित कर नलजल योजनाओं में शीघ्र विद्युत कनेक्शन प्रदान करने के निर्देश दिये।उन्होंने क्रेडा विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि जल जीवन मिशन में स्वीकृत सोलर पम्प की स्थापना का कार्य शीघ्र पूर्ण कर लिया जाए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार अग्रवाल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता, सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जीपीएफ प्रकरणों के निराकरण हेतु 19 से 21 अगस्त तक विशेष शिविर का होगा आयोजन

    अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/   वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने बताया कि सामान्य भविष्य निधि (जी.पी.एफ.) अभिदाताओं के गुमशुदा कटौत्रे, ऋणात्मक शेष, full want/part want/missing credit प्रकरणों के निराकरण हेतु महालेखाकार (लेखा…

    Read more

    आपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 0.4 अभियान के तहत सरगुजा की महिलाओं ने सैनिक भाइयों के लिए भेजा रक्षा सूत्र

    सीमा पर तैनात जवानों तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ की बहनों का स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद- महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े   अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/ रक्षाबंधन के पावन…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान