Ro no D15139/23

कलेक्टर विलास भोसकर ने जिला ग्रंथालय का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

किताबें प्रदान कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को किया प्रेरित

अम्बिकापुर 13 अगस्त 2025/ कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने बुधवार को जिला पंचायत सीईओ श्री विनय अग्रवाल के साथ गांधी स्टेडियम परिसर में संचालित जिला ग्रंथालय का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां पाठकों के लिए बैठक व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने यूपीएससी, सीजीपीएससी, व्यापमं तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए ग्रन्थालय को विभिन्न विषयों से सम्बंधित पुस्तकें प्रदान की। उन्होंने उपस्थित परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं से भी बात कर प्रेरित किया और निरंतर कठिन परिश्रम कर सफलता अर्जित शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने जिला ग्रंथालय के मरम्मत कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा सम्बंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराए जाने निर्देशित किया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार झा, एपीओ श्री रविशंकर पाण्डेय, ग्रंथपाल मुकेश कुमार दुबे सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जीपीएफ प्रकरणों के निराकरण हेतु 19 से 21 अगस्त तक विशेष शिविर का होगा आयोजन

    अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/   वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने बताया कि सामान्य भविष्य निधि (जी.पी.एफ.) अभिदाताओं के गुमशुदा कटौत्रे, ऋणात्मक शेष, full want/part want/missing credit प्रकरणों के निराकरण हेतु महालेखाकार (लेखा…

    Read more

    आपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 0.4 अभियान के तहत सरगुजा की महिलाओं ने सैनिक भाइयों के लिए भेजा रक्षा सूत्र

    सीमा पर तैनात जवानों तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ की बहनों का स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद- महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े   अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/ रक्षाबंधन के पावन…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान