Ro no D15139/23

कलेक्टर ने अद्र्धवार्षिक परीक्षा में कम परिणाम वाले स्कूलों का किया दौरा

कलेक्टर ने राजनांदगांव विकासखंड के हायर सेकेण्ड्री स्कूल बोरी और भेड़ीकला का किया अवलोकन
– पढ़ाई का कार्य बहुत आसान कार्य
– बच्चों को पढ़ाई करने के लिए किया प्रेरित
– पूर्व वर्षो के प्रश्न पत्रों का करें नियमित अभ्यास
– शिक्षकों को कड़ी मेहनत करने के दिए निर्देश
राजनांदगांव 08 जनवरी 2026।(IMNB NEWS AGENCY)    कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों की शिक्षा गुणवत्ता को परखने तथा अद्र्धवार्षिक परीक्षा में कम परिणाम वाले राजनांदगांव विकासखंड के हायर सेकेण्ड्री स्कूल बोरी और भेड़ीकला का अवलोकन किया। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि पढ़ाई का कार्य बहुत आसान कार्य है। पढ़ाई करने के लिए बहुत विकल्प है। कोई भी कार्य कठिन नहीं होता है। दृढ़ इच्छा शक्ति से ध्यान केन्द्रित करने पर कठिन लगने वाले विषय भी आसान हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि अपने जीवन को सही दिशा देने के लिए और समाज में परिवर्तन लाने के लिए पढ़ाई बहुत जरूरी है। पाठ्यक्रम पूर्ण होने पर उसके प्रश्नों को बार-बार अभ्यास करने से सफलता जरूर मिलेगी। गणित, विज्ञान एवं अंग्रेजी जैसे विषयों पर विशेष तौर पर ध्यान देते हुए मेहनत करें। उन्होंने कहा कि असफलता से ही सफलता मिलती है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई करने के लिए विकल्प बहुत सारे हैं। उन्होंने कहा कि जो प्रश्न समझ में नहीं आ रहे उसे शिक्षकों और ऑनलाईन के माध्यम से हल कर सकते हैं। स्कूल से घर जाने के बाद पढ़ाई करना बहुत जरूरी है। पढ़ाई के लिए अभ्यास एवं निरंतरता जरूरी है। उन्होंने शिक्षकों को कड़ी मेहनत करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षकों को नियमित रूप से पूर्व वर्षो के प्रश्न पत्रों को अभ्यास कराने के लिए निर्देश दिए।
सीईओ जिला पंचायत  सुरूचि सिंह ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं के लिए सभी बच्चों को कड़ी मेहनत करना होगा। उन्होंने कहा कि पूर्व वर्षो के सभी प्रश्नों को लगातार अभ्यास करें जिसके अच्छा परिणाम प्राप्त होंगे। उन्होंने बच्चों से कहा कि जीवन में डरना नहीं है। मोबाईल फोन से दूर रहने के लिए कहा। इस अवसर पर डीएमसी  सतीष ब्यौहारे, सीईओ जनपद पंचायत  मनीष साहू,  फैज मेमन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    भारतीय प्रबंधन संस्थान, रायपुर के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में भारत के विदेश मंत्री हुए शामिल

    *दीक्षांत समारोह में शामिल हो रहे छात्र भाग्यशाली हैं क्योंकि वे ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने वाली पीढ़ी का हिस्सा हैं; आप एक दशक की ठोस प्रगति और…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?