Ro no D15139/23

कलेक्टर ने अटल परिसर निर्माण कार्य का किया अवलोकन जनपद अध्यक्ष, नगरपालिका अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधियों से नगर विकास पर की चर्चा

जशपुरनगर 14 जून 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने शनिवार को जशपुरनगर के विकास एवं सौंदर्यीकरण के कार्यों का अवलोकन किया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष गंगाराम भगत, नगरपालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, नगर पालिका सीएमओ योगेश्वर उपाध्याय सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने जिला संग्रहालय परिसर के निर्माणाधीन अटल परिसर का अवलोकन किया। जहां जनप्रतिनिधियों के साथ अटल परिसर को लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनाने हेतु यहां बैठने की व्यवस्था, लाइटिंग आदि व्यवस्थाओं को विकसित करने हेतु चर्चा की। कलेक्टर ने निर्माण कार्य का अवलोकन करते हुए गुणवत्तापूर्ण रूप से इसे जल्द से जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

इसके पश्चात सभी ने नालंदा परिसर हेतु प्रस्तावित भूमि का अवलोकन करते हुए लाइब्रेरी निर्माण पर चर्चा की। जहां कलेक्टर ने लाइब्रेरी के निर्माण हेतु बनाई गई डिजाइन पर जनप्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए आसपास ऑक्सी जोन निर्माण, लाइब्रेरी के संचालन, भवन निर्माण, लेआउट आदि पर विस्तृत चर्चा कर उनके सुझाव भी लिए। उन्होंने निस्तारी वन डिपो को उचित स्थान पर स्थानांतरित करने पर भी जनप्रतिनिधियों से चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को लाइब्रेरी के आस पास प्लांटेशन करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने सभी जनप्रतिनिधियों से नगर के विकास के लिए विभिन्न कार्यों एवं समस्याओं पर चर्चा की और जनप्रतिनिधियों ने उनपर अपने सुझाव भी दिए।

  • Related Posts

    आदर्श विद्यालय में प्रवेश  हेतु आवेदन 3 अप्रैल तक प्रवेश परीक्षा 7 अप्रैल को

     जशपुरनगर 03 मार्च 2026/ जिला मुख्यालय जशपुर नगर के शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय  में प्रवेश की समय सारिणी जारी कर दी गयी है। विद्यालय के प्राचार्य  ने इस सम्बंध में…

    Read more

    धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान: एमआईएस सहायक की नियुक्ति हेतु दावा आपत्ति 09 मार्च तक

     जशपुरनगर 03 मार्च 2026/ आदिम जाति कल्याण विभाग अंतर्गत धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान  के तहत वन अधिकार अधिनियम, 2006 के क्रियान्वयन हेतु चिन्हित अनुभाग स्तर पर वन अधिकार प्रकोष्ठ…

    Read more

    NATIONAL

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी