Ro no D15139/23

कलेक्टर ने अधिकारियों और ठेकेदारों को दी चेतावनी विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

सड़क के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा
जिसकी लापरवाही उन्हीं के ऊपर होगी कार्रवाई
आम जनता को अच्छी सुविधाएं देना प्रशासन की पहली प्राथमिकता

जशपुरनगर 02 अगस्त 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने शनिवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सभी निर्माण एजेंसी लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का  विभाग, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के विभाग, गृह निर्माण मंडल, राष्ट्रीय राजमार्ग, आर ई एस विभाग ,नगरीय निकाय  सहित अधिकारियों और ठेकेदारों की संयुक्त बैठक लेकर विभागीय निर्माण कार्यों की विस्तार से समीक्षा की ।
कलेक्टर ने सभी अधिकारियों और ठेकेदारों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
कलेक्टर ने बताया कि जशपुर में विकास कार्यों के पूल पुलिया, सड़क, स्कूल, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केन्द्र, स्टेडियम और अधोसंरचना के विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति दी गई। उन कार्यों को गंभीरता से और समय सीमा में करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने बताया कि लगभग 1856 करोड़ रुपए के कार्यों की स्वीकृति मिल गई है। और आगे भी विकास कार्यों के लिए स्वीकृत मिलती रहेगी।
कलेक्टर ने निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर गहरी नाराजगी व्यक्त की कलेक्टर ने कहा कि आम जनता को अच्छी सुविधाएं देना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है।
और इसमें किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
कलेक्टर ने निर्माण एजेंसी के अधिकारियों और ठेकेदारों को सख्त निर्देश दिए हैं। अपने कार्यशैली में सुधार लाएं लोगों के जनहित के लिए कार्य करें गुणवत्ता के साथ कार्यों को पूर्ण करें ।
कलेक्टर ने कहा कि लापरवाही बरतने वाले कोई भी अधिकारी और ठेकेदार बच नहीं पाएंगे जिनकी गलती होगी उन पर कार्रवाई निश्चित है। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर हरिओम द्विवेदी संबंधित विभाग के अधिकारीगण और कार्यपालन अभियंता और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में ठेकेदारों की समस्याओं का भी समाधान किया और आवश्यक दिशा-निर्देश।
कलेक्टर ने पीएम जनमन योजना की भी समीक्षा की और सड़क निर्माण कार्यों को गंभीरता से करने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    जशपुर में पहली बार होगा अखिल भारतीय फिडे रेटेड शतरंज महासंग्राम

    29 अगस्त से 1 सितंबर तक ‘चेकमेट एट जशपुर 2026’ 2.50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि पिछले वर्ष के विजेताओं ने खिलाड़ियों से शामिल होने की अपील की जशपुरनगर 19…

    Read more

    सिविल सर्जन ने किया स्पष्ट, निर्धारित ड्यूटी रोस्टर के अनुसार दायित्वों का निर्वहन कर रहे जिला चिकित्सालय के सभी चिकित्सक

    सोशल मीडिया पर चिकित्सकों की ड्यूटी को लेकर प्रसारित जानकारी भ्रामक एवं तथ्यहीन जशपुरनगर 19 अगस्त 2026/ जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं एवं चिकित्सकों की ड्यूटी के संबंध में सोशल मीडिया पर…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ