Ro no D15139/23

बच्चों के पोषण और उज्ज्वल भविष्य पर कलेक्टर का जोर

नगरी प्रवास में कलेक्टर ने परखी आंगनबाड़ी और लाइका घर की व्यवस्थाएं

बच्चों की मुस्कान के बीच कलेक्टर ने जाना शिक्षा और पोषण का हाल

धमतरी , 28 मई 2026। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज नगरी प्रवास के दौरान ग्राम फारसिया के कमापारा स्थित जनमन आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, पोषण व्यवस्था एवं केंद्र की साफ-सफाई का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों के सर्वांगीण विकास, पौष्टिक आहार एवं स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने आंगनबाड़ी पहुंचे बच्चों से आत्मीय संवाद करते हुए उन्हें चॉकलेट वितरित किए तथा बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने तनिष्का, कुमकुम और सम्राट से फलों के नाम, रंगों की पहचान एवं गिनती पूछी, जिस पर बच्चों ने उत्साहपूर्वक जवाब देकर अपनी प्रतिभा और सीखने की क्षमता का परिचय दिया। बच्चों की सक्रियता और आत्मविश्वास देखकर कलेक्टर ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा कार्यकर्ताओं की सराहना की।

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र केवल पोषण उपलब्ध कराने का माध्यम नहीं, बल्कि बच्चों के प्रारंभिक बौद्धिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास का महत्वपूर्ण केंद्र हैं। बच्चों को बेहतर वातावरण, पोषाहार और संस्कारयुक्त शिक्षा उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है।

इसके पश्चात कलेक्टर श्री मिश्रा ने कशपुर में संचालित लाइका घर का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां बच्चों को दिए जाने वाले भोजन, स्वास्थ्य सुविधाओं, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं शारीरिक विकास से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री गजेंद्र सिंह ठाकुर, एसडीएम नगरी सुश्री प्रीति दुर्गम, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री विमल साहू, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा श्री राठौर, उप संचालक पंचायत श्री नकुल वर्मा सहित जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारी उपस्थित थे ।

  • Related Posts

    सिद्धखोल जलप्रपात में ईको-टूरिज्म प्रबंधन से संवर रही स्थानीय ग्रामीणों की आजीविका

    रायपुर,12 जुलाई 2026/ बलौदाबाजार जिले का प्रसिद्ध सिद्धखोल जलप्रपात इन दिनों पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है। वन विभाग के मार्गदर्शन में स्थानीय संयुक्त वन प्रबंधन समिति…

    Read more

    समय पर पहचान, समय पर उपचार: चिरायु टीम ने 10 वर्षीय त्रिशांत को दिया नया जीवन

    राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की संवेदनशील पहल बनी एक मासूम के स्वस्थ भविष्य की आधारशिला   धमतरी 12 जुलाई 2026/- धमतरी जिले के कुरूद विकासखंड के ग्राम सिंधौरीखुर्द निवासी…

    Read more

    NATIONAL

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स