Ro no D15139/23

गुणवत्ता की कसौटी पर परखी गई पीएम सड़क, कलेक्टर ने किया निरीक्षण

ग्रामीण विकास को मिलेगी रफ्तार, निर्माणाधीन सड़क का कलेक्टर ने लिया जायजा

कसपुर-झुरानदी सड़क निर्माण का निरीक्षण, गुणवत्ता सुनिश्चित करने दिए निर्देश

 

धमतरी, 28 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने अपने नगरी प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) अंतर्गत निर्माणाधीन कसपुर-रैया से झुरानदी कमारपारा जामपानी सड़क का स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्य निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप समय-सीमा में पूर्ण किया जाए।

 

कलेक्टर श्री मिश्रा ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता परखने हेतु मौके पर सड़क की लंबाई एवं मोटाई की जांच कराई। साथ ही कोर कटिंग परीक्षण के माध्यम से निर्माण सामग्री की गुणवत्ता एवं सड़क की मजबूती का परीक्षण भी कराया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों में बनने वाली सड़कें केवल आवागमन का माध्यम नहीं, बल्कि विकास और जनसुविधा की आधारशिला होती हैं। इसलिए निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

 

उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य की प्रत्येक प्रक्रिया की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए तथा तकनीकी मानकों का पूर्णतः पालन किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि सड़क निर्माण पूर्ण होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी, साथ ही दूरस्थ गांवों की कनेक्टिविटी मजबूत होने से शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आजीविका से जुड़ी सुविधाओं तक पहुंच आसान होगी।

 

निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर, एसडीएम श्रीमती प्रीति दुर्गम, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारी एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कलेक्टर को निर्माण कार्य की प्रगति एवं तकनीकी पहलुओं की जानकारी भी दी।

 

कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि शासन की मंशा अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर आधारभूत संरचना विकसित करना प्रशासन की प्राथमिकता है तथा आमजन को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें।

  • Related Posts

    बहनों की बेहतरी विष्णु भैया का मान, महतारी वंदन योजना की किश्त मिलने से उत्साहित हैं महिलाएं

    महतारी वंदन योजना से बबीता ठाकुर के जीवन में आई खुशहाली जगदलपुर, 25 अगस्त 2026/ महतारी वंदन योजना प्रदेश की माताओं बहनों के लिए आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रही है।…

    Read more

    ग्राम पंचायत लब्जी के सचिव पदच्युत वित्तीय अनियमितता के आरोप प्रमाणित, विभागीय जांच के बाद कार्रवाई

      अम्बिकापुर 25 अगस्त 2026/  जनपद पंचायत अम्बिकापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार ग्राम पंचायत लब्जी में पदस्थ सचिव  अमन सिंह के द्वारा ग्राम पंचायत लब्जी में छापरड़ाड…

    Read more

    NATIONAL

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें