Ro no D15139/23

कलेक्टर की पहल हुई साकार : निरई माता आराध्य केंद्र में सोलर हाई मास्ट लाइट का कार्य पूर्ण

धमतरी, 28 जुलाई 2026/ जिले के धार्मिक एवं आस्था स्थलों पर मूलभूत सुविधाओं के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत ग्राम पंचायत मोहेरा अंतर्गत निरई स्थित आराध्य केंद्र निरई माता मंदिर परिसर में सोलर हाई मास्ट लाइट का स्थापना कार्य पूर्ण हो गया है। इससे मंदिर परिसर रात्रिकाल में भी पूरी तरह प्रकाशमान रहेगा और श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध होगा।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने पूर्व में निरई माता आराध्य केंद्र का स्वयं निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर के समग्र विकास, श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार तथा आवश्यक अधोसंरचनात्मक कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए थे। उनके मार्गदर्शन में विभिन्न विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई, जिसके तहत सोलर हाई मास्ट लाइट की स्थापना को प्रमुखता से शामिल किया गया।

सोलर ऊर्जा आधारित इस हाई मास्ट लाइट से मंदिर परिसर में रात्रि के समय पर्याप्त रोशनी उपलब्ध होगी। इससे धार्मिक आयोजनों, पूजा-अर्चना तथा विशेष अवसरों पर आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। साथ ही स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिलने के साथ बिजली की बचत भी सुनिश्चित होगी।

स्थानीय ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने इस कार्य के पूर्ण होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया है। उनका कहना है कि लंबे समय से मंदिर परिसर में बेहतर प्रकाश व्यवस्था की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है।

जिला प्रशासन का उद्देश्य जिले के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन महत्व के स्थलों पर आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का निरंतर विस्तार करना है, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध हों और ऐसे स्थल स्थानीय पर्यटन तथा सांस्कृतिक विरासत के सशक्त केंद्र के रूप में विकसित हो सकें। निरई माता आराध्य केंद्र में सोलर हाई मास्ट लाइट की स्थापना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान