Ro no D15139/23

महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य, नहीं कराने पर लाभ से हो सकते हैं वंचित कलेक्टर  रोहित व्यास ने ई-केवाईसी कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के दिए निर्देश

 
ई-केवाईसी पूरी तरह निशुल्क, शुल्क मांगने पर महिला एवं बाल विकास विभाग में करें शिकायत

जशपुरनगर 06 जुलाई 2026/ महतारी वंदन योजना के अंतर्गत सभी पात्र हितग्राहियों के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया गया है। कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिले के सभी पात्र हितग्राहियों का ई-केवाईसी कार्य शीघ्र पूर्ण करें। उन्होंने हितग्राहियों से भी अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना ई-केवाईसी अवश्य करा लें, ताकि योजना का लाभ निरंतर मिलता रहे। उन्होंने कहा कि समय पर ई-केवाईसी नहीं कराने की स्थिति में हितग्राहियों को योजना के लाभ से वंचित होना पड़ सकता है।
जिला महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 05 जुलाई 2026 तक जिले में महतारी वंदन योजना के 2,26,674 पंजीकृत हितग्राहियों में से 2,21,699 हितग्राहियों का ई-केवाईसी सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुका है, जो कुल हितग्राहियों का 97.80 प्रतिशत है। वर्तमान में 4,975 हितग्राहियों का ई-केवाईसी कराया जाना शेष है। विभाग ने बताया कि हितग्राहियों को योजना का लाभ बिना किसी बाधा के उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ई-केवाईसी अनिवार्य की गई है। जिन हितग्राहियों का अब तक ई-केवाईसी नहीं हुआ है, वे जल्द से जल्द अपना सत्यापन कराएं, अन्यथा उन्हें योजना के लाभ से वंचित होना पड़ सकता है।
विभाग ने बताया कि पोर्टल में नाम के मिलान संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए ऑटो करेक्शन सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। इसके अलावा, ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूर्णतः निशुल्क है। यदि कोई व्यक्ति ई-केवाईसी के नाम पर किसी प्रकार का शुल्क मांगता है, तो इसकी शिकायत महिला एवं बाल विकास विभाग के संबंधित कार्यालय में की जा सकती है।

  • Related Posts

    उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों से संवर रहा छत्तीसगढ़ के बच्चों का भविष्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय आईबीसी24 ‘स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 2026’ कार्यक्रम में हुए शामिल*   *प्रदेश के सभी संभागों की टॉपर बेटियों को किया सम्मानित, प्रदान की स्कॉलरशिप*   *शिक्षा विकास का…

    Read more

    प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुकुलदैहान में सुरक्षा चक्र के तहत नि:शुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का हुआ आयोजन

    शिविर में 49 ग्रामीणों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण*   राजनांदगांव 19 अगस्त 2026। जिला प्रशासन राजनांदगांव एवं बाल्को मेडिकल सेंटर नवा रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में राजनांदगांव विकासख्ंाड के…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ