Ro no D15139/23

शैक्षणिक परिसर व नगरीय क्षेत्र में अभियान चलाकर कोटपा एक्ट का पालन सुनिश्चित कराएं-कलेक्टर नशामुक्ति पर हर सप्ताह गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश जिले में नशामुक्त वातावरण सुनिश्चित करने प्रशासन सख्त : नारकोटिक्स को-ऑर्डिनेशन समिति की बैठक में कलेक्टर ने दिए स्पष्ट निर्देश

 

कोरबा, 08 अप्रैल 2026/जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, उपयोग एवं अवैध बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता तथा पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी की उपस्थिति में कलक्ट्रेट सभाकक्ष में नारकोटिक्स को-ऑर्डिनेशन समिति की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने शैक्षणिक परिसरों के आसपास प्रतिबंधित सामग्री बेचने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश तहसीलदारों एवं सीएमओ को दिए। उन्होंने कोटवारों की बैठक लेकर संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाने और तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर ने अवैध रूप से मादक पदार्थों की बिक्री, भंडारण या उपयोग में संलिप्त व्यक्तियों पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए कहा कि जिले में नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति लागू की जाए। उन्होंने आदिवासी विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, आबकारी विभाग तथा शिक्षा विभाग को स्कूल, छात्रावास, आश्रम एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों में नशामुक्ति संबंधी जनजागरूकता कार्यक्रम प्रत्येक सप्ताह आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक में पूर्व निर्देशों के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। बताया गया कि जिले की सभी मेडिकल दुकानों में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देशों का पालन कराया गया है। साथ ही स्वापक एवं मनःप्रभावी दवाओं की खरीद-बिक्री, पंजीकृत चिकित्सक की पर्ची तथा स्टॉक का नियमित मिलान किया जा रहा है। विगत दिनों अनेक दुकानों पर नियमानुसार कार्रवाई भी की गई है। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को बेहतर समन्वय के साथ संयुक्त कार्रवाई करने, स्कूल-कॉलेज एवं संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने तथा जनजागरूकता अभियान को और सशक्त बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सफाई मित्रों की सहायता से इंजेक्शन के माध्यम से नशा करने वालों की जानकारी जुटाकर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर ने जिले में मादक पदार्थ अथवा अफीम की अवैध खेती को रोकने हेतु तहसीलदारों को अलर्ट रहने और पटवारियों सहित राजस्व अमले को सतर्क कर सूचना तंत्र को मजबूत बनाने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक श्री तिवारी ने शैक्षणिक परिसरों के आसपास तंबाकू एवं अन्य प्रतिबंधित उत्पाद बेचने वाले ठेलों को जब्त करने का सुझाव दिया।
कलेक्टर ने नशामुक्ति हेतु जारी राज्य स्तरीय टोल-फ्री नंबर 14446 तथा अवैध मादक पदार्थ संबंधी शिकायत हेतु एंटी नारकोटिक्स हेल्पलाइन नंबर 1933 का शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर आयुक्त श्री आशुतोष पांडेय, जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग, ओएसडी श्री तरुण कुमार किरण, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल, ओंकार यादव सहायक कलेक्टर श्री क्षितिज गुरभेले, सीएमएचओ डॉ. एस.एन. केशरी, एसडीएम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    चार जिले के सहायक आयुक्त को शो-कॉज नोटिस

    *प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने ली राज्य स्तरीय विभागीय बैठक* *नगरीय निकायों के माध्यम से आश्रम-छात्रावासों के सेप्टिक टैंकों की हो सफाई* *आश्रम-छात्रावासों की व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश*…

    Read more

    संघर्ष को ताकत बनाकर बनीं ‘लखपति दीदी’

    *महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर* रायपुर, 08 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा जिले के कटघोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम धंवईपुर नवापारा से एक प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई है, जो…

    Read more

    NATIONAL

    हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

    हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

    सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता

    सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता

    खत्म हुई जंग! ट्रंप ने किया दो हफ्ते के सीजफायर का ऐलान, ईरान होर्मुज खोलने पर राजी

    खत्म हुई जंग! ट्रंप ने किया दो हफ्ते के सीजफायर का ऐलान, ईरान होर्मुज खोलने पर राजी

    मेयर मीनल चौबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मेयर मीनल चौबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    यूएस-ईरान जंग: 12 घंटे बाद खत्म होने वाला है ट्रंप का अल्टीमेटम, क्या ईरान को ‘नर्क’ बना देगा अमेरिका?

    यूएस-ईरान जंग: 12 घंटे बाद खत्म होने वाला है ट्रंप का अल्टीमेटम, क्या ईरान को ‘नर्क’ बना देगा अमेरिका?