Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री साय से वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर 20 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय को श्री देवांगन ने उनके जापान एवं दक्षिण कोरिया के प्रस्तावित प्रवास के लिए शुभकामनाएं दीं।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य की नई औद्योगिक नीति से छत्तीसगढ़ में तेज़ी से औद्योगिक विकास हो रहा है, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं और राज्य आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है।

श्री देवांगन ने कहा कि निवेशकों के लिए छत्तीसगढ़ पसंदीदा राज्य बन चुका है। दिल्ली, मुम्बई, बेंगलुरू के साथ ही रायपुर में भी इन्वेस्टर्स समिट का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा चुका है। इन समिट के माध्यम से अब तक 6 लाख 65 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव राज्य को मिल चुके हैं। मुख्यमंत्री की जापान एवं दक्षिण कोरिया की यात्रा से राज्य में औद्योगिक विकास और निवेश को गति मिलेगी।

  • Related Posts

    अजोला से संवरी आजीविका, धमतरी की बिहान दीदियों ने प्राकृतिक खेती और आत्मनिर्भरता का रचा नया इतिहास

    *तालाबों में उगने वाली साधारण जलीय वनस्पति बनी आय और सशक्तिकरण का जरिया*   *अमाली पंचायत की महिलाओं ने पेश की प्रेरक मिसाल*   रायपुर,27 जुलाई 2026 (IMNB NEWS AGENCY)…

    Read more

    धमतरी की ‘पशु सखियाँ’ बनीं आधुनिक पशुपालन की ध्वजवाहक

    *शैक्षणिक भ्रमण से मिली आजीविका को नई उड़ान*   रायपुर, 27 जुलाई 2026 (IMNB NEWS AGENCY)   छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में महिला सशक्तिकरण और आजीविका संवर्धन का एक नया…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच