Ro no D15139/23

वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री देवांगन 16 फरवरी को 3.78 करोड़ रूपए की राशि के विभिन्न निर्माण कार्यों का करेंगे भूमिपूजन-लोकार्पण

*ऐतिहासिक पाली महोत्सव के समापन समरोह में होंगे शामिल*

रायपुर, 15 फरवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन सोमवार 16 फरवरी को नगर निगम कोरबा के विभिन्न वार्डों में 3 करोड़ 78 लाख रूपए के विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंत्री श्री देवांगन चारपारा कोहड़िया कोरबा से दोपहर 1.45 बजे रवाना होकर 2 बजे विकास नगर कुसमुण्डा स्थित जे.आर.सी. खेल मैदान पहुंचेंगे जहां वे जिला स्तरीय पत्रकार मिलन व सम्मान समारोह में शािमल होंगे। कार्यक्रम पश्चात श्री देवांगन बरमपुर में एक दिवसीय रामायण व भंडारा कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंत्री श्री देवांगन दोपहर 3.50 बजे कोरबा के वार्ड क्रमांक-58 एवं 59 अंतर्गत 3.78 करोड़ रूपए की लागत विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिसमें दर्री जोन भाग-1 अंतर्गत एक करोड़ 62 लाख रूपए की लागत 14 नवीन आंगनबाड़ी भवन का निर्माण कार्य, 15 लाख रूपए की लागत के बाउंड्रीवाल, मंच निर्माण एवं सामुदायिक भवन के मरम्मत कार्य, 9 लाख रूपए की लागत के दर्रीखार में बस स्टॉप (यात्री प्रतिक्षालय) का निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक- 58 अंतर्गत दर्री में 10 लाख रूपए की लागत के सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य तथा दर्री जोन भाग-2 अंतर्गत एक करोड़ 82 लाख रूपए की लागत के 14 नवीन आंगनबाड़ी भवन का निर्माण शामिल है।

कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन सायं 5ः30 बजे गोपालपुर में रामायण कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात शाम 7 बजे केराझरिया पाली अंतर्गत ऐतिहासिक पाली महोत्सव-206 के समापन समारोह में शामिल होंगे तथा कार्यक्रम के बाद चारपारा कोहड़िया कोरबा वापस लौट आएंगे।

  • Related Posts

    किसानों को खाद-बीज की नहीं हो रही कमी सहकारी समितियों में पर्याप्त भंडारण एवं वितरण जारी 9,285 मीट्रिक टन खाद और 6,836 क्विंटल बीज का भंडारण 3,681 मीट्रिक टन उर्वरक वितरित, 10 हजार से अधिक किसानों को मिला 37 करोड़ 79 लाख रुपये का कृषि ऋण

     कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने प्रशासन की कड़ी निगरानी जशपुरनगर 17 जून 2026/ खरीफ सीजन को देखते हुए जिले में किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज, उर्वरक एवं कृषि ऋण की समय पर उपलब्धता…

    Read more

    दिव्यांगजनों के लिए विशेष प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी शिविर की संशोधित तिथियां जारी 24 जून को बगीचा में होगा शिविर आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचने की अपील

      जशपुरनगर 17 जून 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास के निर्देशानुसार जिले में दिव्यांगजनों के प्रमाणीकरण एवं यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड निर्माण हेतु आयोजित किए जाने वाले शिविरों की पूर्व निर्धारित…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत